Elvish Yadav Got Bail: एल्विश यादव को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी यूट्यूबर को बेल, साथी सिंगर फाजिलपुरिया की मुश्किलें बढ़ी

Elvish Yadav Got Bail
X
एल्विश यादव को मिली बड़ी राहत।
Elvish Yadav Case: एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक यूट्यूबर को बेल मिल गई है। वहीं, इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Elvish Yadav Got Bail: एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक यूट्यूबर को बेल मिल गई है। वहीं, इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई मामले में जेल गए गये थे। एल्विश यादव को रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लिया गया था। उनकी पहली जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई थी, लेकिन अब वकील द्वारा दायर की दूसरी याचिका पर कोर्ट ने बेल दी है।

वही, एल्विश यादव के बाद उसके दोस्त फाजिलपुरिया की भी मुश्किलें बढ़ने वाली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एल्विश के साथी सिंगर फाजिलपुरिया को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस का दावा है कि फाजिलपुर गांव में रेव पार्टी आयोजित की गई थी। यहीं एल्विश ने सांपों के साथ वीडियो शूट कराए थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। नोएडा के डीसीपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि इस मामले की जांच अभी जारी है। अब तक जहरीले सांपों की तस्करी से जुड़े केस में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

फाजिलपुरिया और एल्विश के गाने में इस्तेमाल हुए सांप

साल 2023 में सिंगर फाजिलपुरिया और एल्विश का एक गाना 32 बोर आया था, जिसमें सांपों का इस्तेमाल किया गया था। पूरे गाने में 20 सांपों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें से 6 सांप दुर्लभ प्रजाति के थे। इसी पर ऑब्जेक्शन करते हुए पीपल फॉर एनिमल (PFA) संस्था ने गुरुग्राम को पुलिस को शिकायत दी थी।

Also Read: एल्विश यादव स्‍नेक वेनम मामला: PFA अधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी, पंजाब और हरियाणा HC में दायर की याचिका

पीएफए के सदस्य सौरभ गुप्ता ने शिकायत में कहा था कि गायक फाजिलपुरिया और एल्विश यादव ने गाने में सांपों का व्यवसायिक तरीके से इस्तेमाल किया है। एनिमल वेलफेयर बोर्ड और प्रशासन से वीडियो शूट करने की परमिशन भी नहीं ली गई थी, न ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जब गुरुग्राम पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की तो सौरभ गुप्ता ने कोर्ट में अर्जी लगाई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story