Delhi Elections 2025: कांग्रेस ने भाजपा से गुपचुप किया गठबंधन, उम्मीदवारों की सूची भी उन्होंने की तैयार, आतिशी का आरोप

Rajya Sabha Member Sanjay Singh and CM Atishi targeted congress
X
सीएम आतिशी और संजय सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के आरोपों और केजरीवाल को देशद्रोही कहने के बाद आज सीएम आतिशी और संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस पर निशाना साधा।

Delhi Elections 2025: इन दिनों दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टिोयों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हाल ही में बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विज्ञापन छपवाया गया, जिसमें लिखा था कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना जैसी कोई योजना दिल्ली में लागू नहीं है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा हो गया। कांग्रेस ने इस बॉल को कैच करते हुए केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि वे दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे हैं। इसके बाद आज दोपहर सीएम आतिशी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में लागू नहीं संजीवनी और महिला सम्मान योजना जैसी कोई स्कीम... AAP सरकार के 2 विभागों ने जारी किए विज्ञापन

सीएम आतिशी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

सीएम आतिशी ने आरोप लगाए कि कांग्रेस ने भाजपा के साथ साठगांठ कर रखी है और दोनों पार्टियों ने गुपचुप तरीके से समझौता कर रखा है। कांग्रेस की तरफ से भाजपा के किसी भी नेता पर देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया और न ही कभी कोई शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने केजरीवाल जी को देशद्रोही कैसे कह दिया। मेरे और केजरीवाल जी के खिलाफ ही शिकायत क्यों दर्ज कराई गई। आतिशी ने कहा कि उन्हें लग रहा है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की फंडिंग भी भाजपा ही कर रही है। आतिशी ने ये भी आरोप दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची भी भाजपा ने ही तैयार की है, कांग्रेस ने नहीं।

कांग्रेस को इंडी गठबंधन से अलग करने की मांग करेगी आप

सीएम आतिशी ने कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान को लगता है कि उनके नेताओं ने गलत बयान दिए हैं, तो कांग्रेस नेता अजय माकन और यूथ कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ एक्शन लें। उन्होंने अजय माकन पर आरोप लगाया कि माकन वही करते हैं, जो भाजपा वाले उनसे करने के लिए कहते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आम आदमी पार्टी की तरफ से कांग्रेस को इंडी गठबंधन से अलग करने की मांग करेगी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में दो फर्जी योजनाओं पर बवाल: कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दी शिकायत, लगाए ये आरोप

संजय सिंह कांग्रेस को दी चेतावनी

वहीं इस मामले पर संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जबकि आज तक भाजपा के नेताओं के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई। कल कांग्रेस नेताओं ने कंजरीवाल को राष्ट्रविरोधी कह दिया। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से कहा कि 24 घंटे के अंदर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई की जाए, अन्यथा हम कांग्रेस को इंडी गठबंधन से अलग करने की मांग करेंगे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में AAP-Congress के बीच बढ़ा विवाद, कांग्रेस को 'INDIA' अलायंस से भगाना चाहते हैं केजरीवाल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story