Logo
Income Tax Department Freezes Congress Bank Accounts: ​​​​​​​खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा एकत्र किए गए असंवैधानिक धन का उपयोग वे चुनावों में करेंगे, लेकिन कांग्रेस द्वारा क्राउडफंडिंग के माध्यम से एकत्र किए गए धन को जब्त कर लिया गया है।

Income Tax Department Freezes Congress Bank Accounts: इनकम टैक्स विभाग के अपीलीय प्राधिकरण ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे कांग्रेस के सभी फ्रीज खाते खोल दिए हैं। एक घंटे पहले कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। जिसका मतलब है कि लोकतंत्र के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। एक दो हफ्ते में चुनाव की घोषणा होनी है। ऐसे में ऐसा करना तानाशाही है। 

अजय माकन बोले- यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर
अजय माकन ने कहा कि हमें पता चला कि युवा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी जब्त कर लिए गए हैं। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ की रिकवरी मांगी है। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है। 

क्या देश में एक ही पार्टी का शासन रहेगा?
अजय माकन ने सवाल पूछा कि क्या देश में एक ही पार्टी का शासन रहेगा? खाते को डीफ्रीज करने के लिए आयकर अपीलीय प्राधिकरण से संपर्क किया गया है। आयकर विभाग ने पार्टी से 210 करोड़ रुपए की मांग की है। माकन ने कहा कि उन्हें 2018-19 के लिए अपना आईटी रिटर्न 31 दिसंबर 2019 तक दाखिल करना था, लेकिन पार्टी 40-45 दिनों की देरी से रिटर्न फाइल किया था। उन्होंने कहा कि यह पूरा पैसा क्राउड फंडिंग के जरिए आया था। इसमें किसी भी तरह का हेरफेर नहीं है।

माकन ने कहा कि फिलहाल हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। इससे न केवल न्याय यात्रा प्रभावित होगी बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। 

भारतीय लोकतंत्र पर गहरा हमला: मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज करने का कदम भारतीय लोकतंत्र पर गहरा हमला है। खड़गे ने एक्स पर लिखा कि सत्ता के नशे में मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए हैं। यह भारत के लोकतंत्र पर गहरा हमला है। 

हम सड़कों पर उतरेंगे
खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा एकत्र किए गए असंवैधानिक धन का उपयोग वे चुनावों में करेंगे, लेकिन कांग्रेस द्वारा क्राउडफंडिंग के माध्यम से एकत्र किए गए धन को जब्त कर लिया गया है। इसलिए, मैंने कहा है कि भविष्य में कोई चुनाव नहीं होंगे। हम न्यायपालिका से इस देश में बहुदलीय प्रणाली को बचाने और भारत के लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील करते हैं। खड़गे ने कहा कि हम सड़कों पर उतरेंगे और इस निरंकुशता के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे। 

5379487