haribhoomi hindi news
दिल्ली एनसीआर में धूमधाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है। गुरुग्राम से लेकर नोएडा तक और वैशाली से लेकर फरीदाबाद तक हर जगह क्रिसमस की धूम दिखाई दे रही है। इस मौके पर अगर आप भी क्रिसमस के दिन दिल्ली के किन चर्च में घूमना चाहते हैं, तो आप इन चर्च में जरूर जाएं।

Christmas 2023: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाता है। कल 25 दिसंबर का दिन है और देशभर में क्रिसमस के लिए बच्चों से लेकर बड़े तक काफी एक्साइटिड है। राजधानी दिल्ली में वैसे बहुत सारी घूमने के लिए पॉपुलर जगह हैं, लेकिन अगर आप दिल्ली में क्रिसमस पर घूमने के लिए ऐसी पॉपुलर चर्च के बारे में ढूंढ रहे हैं, जहां का सेलिब्रेशन काफी फेमस है। इस मौके पर चर्च में क्रिसमस ट्री, बॉल्स, रंग बिरंगी लाइट्स से बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया जाता है। आइये आपको बताते हैं कि दिल्ली में ऐसी चार चर्च के बारे में जहां पर जाकर आप क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। 

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च शहर के सबसे पुरानी चर्च में से एक है। क्रिसमस के दिन इन चर्च को दुल्हन की तरह तैयार किया जाता है। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और कल क्रिसमस मनाने के लिए सबसे अच्छा चर्च ढूंढ रहे हैं, तो आप सेक्रेड हार्ट चर्च में जा सकते है। यह चर्च दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित है। 

सेंट अल्फोंसा चर्च

सेंट अल्फोंसा चर्च दिल्ली के वसंत कुंज के पॉश इलाके में है। अगर आप कल क्रिसमस पर चर्च जा रहे हैं, तो यहां जाकर आप क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। क्रिसमस पर की गई सजावट इसकी सुंदरता को काफी बढ़ा देती है। इस चर्च की खासियत ये है कि इसका नाम पहली भारतीय महिला संत के नाम पर रखा गया था।

सेंट स्टीफन चर्च

सेंट स्टीफन चर्च कश्मीरी गेट के पास है। ये चर्च सबसे पुरानी चर्च में से एक है। इसे क्रिसमस के दिन काफी खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। यहां आप सुबह 7 बजे से रात को 9 बजे के बीच कभी भी जा सकते हैं। 

कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन

कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन चर्च को वायसराय चर्च के नाम से जाना जाता है। इस चर्च को ब्रिटिश वास्तुकार हेनरी अलेक्जेंडर मेड ने डिजाइन करा था। ये नई दिल्ली में नॉर्थ एवेन्यू में संसद भवन के पश्चिम में है। ये चर्च पहले से ही सुंदर है और क्रिसमस के दिन इस चर्च की सजावट काफी बढ़ जाती है।  

ये भी पढ़ें:- दिल्ली के एमसीडी अस्पतालों में शुरू होगी ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा, मरीजों को मिलेंगी कई सुविधाएं

7