दिल्ली चुनाव: AAP और BJP के बीच जुबानी जंग तेज, आतिशी ने उठाए सवाल, रामवीर ने दिखाया 'मोदी का चेहरा'

Atishi Resigns AAP MLA resigned from the post of CM know for how many days she remained the Chief Minister of Delhi
X
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया इस्तीफा
आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास न कोई एजेंडा है, न योजना और न ही कोई विजन। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि हमारे पास मोदी जी का चेहरा है। 

Delhi Assembly Elections: दिल्ली चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। मतदान 5 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को की जाएगी। इसी के साथ ही राजधानी में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है, और सभी राजनीतिक दल जनता का समर्थन जुटाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज कलकाजी विधानसभा से चुनावी अभियान की आधिकारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि चुनावी अभियान आज आधिकारिक रूप से शुरू हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि कलकाजी विधानसभा के लोगों का समर्थन और कलका मां का आशीर्वाद आप पार्टी, अरविंद केजरीवाल और दिल्लीवासियों के साथ बना रहेगा।

CM आतिशी ने भाजपा पर साधा निशाना

आतिशी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ गालियां देने का काम करती है। उनके पास न तो मुख्यमंत्री का चेहरा है, न कोई एजेंडा, न योजना और न ही कोई दृष्टि। उनका एकमात्र काम अरविंद केजरीवाल और मुझे गालियां देना है।

भाजपा का जवाब: मोदी का चेहरा और विकास का वादा

भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि हमारे पास मोदी जी का चेहरा है। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन में हम चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार बनेगी और विकास कार्य होंगे। वहीं, अरविंद केजरीवाल द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए पत्र, जिसमें दिल्ली के जाट समाज को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग की गई थी, पर बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अज्ञानता में बात कर रहे हैं। दिल्ली के जाट पहले से ही ओबीसी सूची में शामिल हैं, और इसमें केजरीवाल का कोई योगदान नहीं है।

जनता की उम्मीदें और वादों की सियासत

इस बार के चुनाव में जनता के मुद्दे, विकास योजनाएं, और राजनीतिक दलों के वादे प्रमुख भूमिका निभाएंगे। साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जंग तेज हो गई है। आप और भाजपा दोनों ही अपने-अपने एजेंडे के साथ मैदान में उतरी हैं। दिल्ली की जनता 5 फरवरी को फैसला करेगी कि राजधानी का नेतृत्व किसके हाथ में होगा।

ये भी पढ़ें: आप के वोट बैंक में सेंध लगाने का 'महाप्लान', भाजपा शुरू कर रही 'झुग्गी विस्तारक अभियान'

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story