Logo
election banner
AAP protests from Delhi to Haryana: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली से हरियाणा तक सियासत गरमा गई है। हर जगह आम आदमी पार्टी के नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

AAP Workers And Leaders Protest: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली से लेकर हरियाणा-चंडीगढ़ तक सियासत गरमा गई है। आप नेताओं के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली के आईटीओ के पास एकत्रित हुए और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता एकजुट हुए हैं। यह प्रदर्शन कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आप प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस बीच सीएम भगवंत मान दिल्ली में सीएम केजरीवाल के घर पहुंच चुके हैं। आप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से जुड़ी तमाम अपडेट्स नीचे पढ़िये...

कुरुक्षेत्र में आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज 

कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें पहुंची हैं। आप नेता सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी चोटिल हुए हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहें जितना दबा लो, हम दबने वाले नहीं हैं। एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया का कहना है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से प्रदर्शन नहीं हो सकता है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन नहीं माने। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों और आप कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। यहां पढ़िये विस्तृत खबर... 

सौरभ भारद्वाज ने देशभक्ति के गीत गुनगनाए

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस हिरासत में देशभक्ति के गाने गुनगनाए। नीचे देखिये वीडियो...

सौरभ भारद्वाज और आतिशी को हिरासत में लिया

आम पार्टी के आह्वान पर दिल्ली के आईटीओ में कार्यकर्ता इकट़्ठा हुए और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी भी विरोध प्रदर्शन कर रही थी। पुलिस ने उन्हें आईटीओ से हिरासत में ले लिया है। पूरी दिल्ली में रात से ही धारा 144 लागू है। हर जगह रैपिड एक्शन फोर्स के जवान और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ कर प्रदर्शन कर रहे नेता पार्टी कार्यकर्ताओं को लगातार पुलिस हिरासत में ले रही है।

 सौरभ भारद्वाज ने हिरासत को बताया गुंडागर्दी

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पूरी गुंडागर्दी है सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके परिवार वालों को हाउस अरेस्ट किया गया है। सीएम की माता की तबीयत ठीक नहीं है, वह एक दिन पहले ही अस्पताल से आई हैं। उनके बेटे को भी हिरासत में लिया है। घर वालों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है। आईटीओ पर जाने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकसभा का चुनाव जीतने के लिए पूरी तानाशाही कर रही है। इसलिए सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। जहां-जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता होंगे, वहां-वहां यह प्रदर्शन चलेगा। 

सुशील गुप्ता बोले- इंकलाबियों की क्रांति और विरोध नहीं रुकेगा

आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। यह प्रदर्शन कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में किया जा रहा है। सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर सुशील गुप्ता ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'इंकलाब जिंदाबाद, मोदी तेरी जेल भर जाएगी, लेकिन इंकलाबियों की क्रांति और विरोध नहीं रुकेगा।'

ये भी पढ़ें:- कु़रुक्षेत्र में 'आप' कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: सीएम नायब सैनी के आवास को घेरने की चेतावनी, सुशील गुप्ता बोले- इंकलाब जिंदाबाद

सीएम केजरीवाल के घर पहुंचे भगवंत मान 

बता दें कि आप नेताओं का विरोध प्रदर्शन पंजाब में भी चल रहा है। भारी संख्या में आप कार्यकर्ता मोहाली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने दोनों मंत्रियों को हिरासत में ले लिया। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा पूरी पार्टी केजरीवाल के साथ चट्टान के साथ खड़ी है।

5379487