Delhi Lok Sabha Election 2024: 'आप' के सोमनाथ भारती ने बांसुरी स्वराज से पूछे पांच सवाल, ललित मोदी के मुद्दे पर बीजेपी को भी लपेटा

Somnath Bharti Attacked Bansuri Swaraj
X
आप नेता सोमनाथ भारती और बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज।
नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज पर बड़ा आरोप लगाया है।

Somnath Bharti Attacked Bansuri Swaraj: आम आदमी पार्टी के विधायक और नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने ललित मोदी से जुड़े पांच सवाल पूछे। साथ ही, बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी जिस तरह से देशभक्ति साबित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन साबित नहीं कर पा रही है। मैंने मीडिया के माध्यम से बीजेपी से कई प्रश्न किए, लेकिन किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया गया है।

सोमनाथ भारती ने लगाए बड़ा आरोप

आप नेता ने कहा कि अगले कुछ ही महीने में लोकसभा चुनाव है। बीजेपी ने दिल्ली में पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का चयन कैसे किया, ये बहुत बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि देश जानता है कि ललित मोदी ने देश के साथ गद्दारी की। हजारों करोड़ का घोटाला किया। इसके बाद कानून से बचने के लिए देश छोड़कर भाग गया।

ललित को विदेश भगाने में कोर्ट में उसकी पैरवी बांसुरी स्वराज ने की थी है। उन्होंने कहा कि ललित मोदी ने बकायदा ट्वीट के माध्यम से बांसुरी स्वराज को धन्यवाद भी दिया। 2012-14 के बीच बांसुरी स्वराज उसकी वकील बनीं और वकालत की। कोर्ट के फैसले के पहले ही ललित मोदी का पासपोर्ट रिन्यू करा कर उसे विदेश भगा दिया। ऐसे शख्स को बीजेपी ने नई दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है। ये बहुत चिंताजनक बात है। इस दौरान भारती ने बांसुरी स्वराज से पांच सवाल किए।

ये भी पढ़ें:- 'खुद का कैंडिडेट पीटा गया, और हम पर...' बासुरी स्वराज ने आतिशी को दिया मुंहतोड़ जवाब

बांसुरी स्वराज से सोमनाथ भारती के पांच सवाल

पहला सवाल: क्या ललित मोदी ईमानदार है?

दूसरा सवाल : क्या ललित मोदी की मदद के लिए बीजेपी ने कहा था?

तीसरा प्रश्न: क्या ललित मोदी जैसे शख्स को डिफेंड करना देशद्रोह नहीं है?

चौथा सवाल: ललित ने देश को कितने हजार करोड़ का चूना लगाया और उनकी क्या हिस्सेदारी थी?

पांचवा सवाल: क्या वो आज भी ललित मोदी को भारतीय कानून के सिकंजे से बाहर निकालने में मदद कर रही हैं?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story