Delhi Elections 2025: दिल्ली की इस सीट पर AAP नहीं खोल पाई खाता, क्या इस बार कमल को चुनौती दे पाएंगी विपक्षी पार्टियां

BJP Congress and AAP contest on Vishwas Nagar assembly seat
X
भाजपा, कांग्रेस और आप लोगो।
Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 'आप' दावा कर रही है कि वो सभी 70 सीटों पर जीत हासिल करेगी। दिल्ली की विश्वास नगर सीट से आज तक आप को जीत नहीं मिली है। 

Delhi Elections 2025: दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोरों-शोरों से तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी इस बार दिल्ली की सभी 70 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। हालांकि उनका ये दावा पूरा होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। दरअसल दिल्ली में एक ऐसी विधानसभा सीट है, जहां पर आज तक आम आदमी पार्टी जीत नहीं सकी है। पिछले तीन बार से भाजपा ही यहां से चुनाव जीत रही है।

विश्वास नगर विधानसभा सीट

हम बात कर रहे हैं दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट की। इस सीट से आम आदमी पार्टी को हमेशा हार का मुंह देखना पड़ता है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस विधानसभा सीट पर किसे जीत मिलती है? यहां आम आदमी पार्टी अपना खाता खोल पाएगी या लंबे अरसे से इस सीट पर जीत से दूर कांग्रेस यहां जीत हासिल करेगी। या फिर तीन बार से जीत रही भाजपा चौथी बार जीत कर नया रिकॉर्ड बनाएगी।

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले सजी रणभूमि: AAP के चक्रव्यूह का अभिमन्यु कौन, क्या भाजपा तोड़ पाएगी केजरीवाल का विजय रथ?

कांग्रेस का गढ़ थी विश्वास नगर विधानसभा सीट

विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में जातिगत या धार्मिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण नहीं होता, बल्कि राजनीतिक दलों के रुझान, वादों और चेहरों के प्रति रुझान पर होता है। ये एक सेमी पॉश इलाका है और इसके कारण यहां पर अच्छी संख्या में वोटिंग होती रही है। 2008 में हुए परिसीमन के पहले विश्वास नगर विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। 1998 से 2008 तक लगातार तीन बार यहां के विधायक कांग्रेस के नसीब सिंह चुने गए।

पिछले तीन बार से भाजपा विधायक

1993 में इस सीट पर भाजपा के मदनलाल गाबा ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा परिसीमन के बाद से ये विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ कही जा रही है। वजह ये है कि इस सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनाव से भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा जीतते आ रहे हैं और अगर इस सीट से एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल करता है, तो ये रिकॉर्ड बन जाएगा। इस सीट पर आम आदमी पार्टी आज तक जीत हासिल नहीं कर पाई है। पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर रही और 2013 में आप तीसरे नंबर पर रही।

ये भी पढ़ें: अजय माकन के 'एंटी-नेशनल' बयान पर भड़की सीएम आतिशी, बोलीं- कांग्रेस को फंड कर रही BJP

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story