haribhoomi hindi news
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने तेजस पेट्रोलिंग पहल को शुरू किया गया है, इसे लेकर पुलिस के विशेष आयुक्त मधुप तिवारी द्वारा जानकारी दी गई है।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की तरफ से साउथ-ईस्ट दिल्ली में 'TEJAS पेट्रोल' नाम से एक नई पहल को शुरू किया गया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर मधुप तिवारी और दूसरे सीनियर अधिकारियों ने मिलकर बीते दिन यानी शुक्रवार को  साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में AI-पावर्ड 'तेजस' हाईवे पेट्रोल फ्लीट को हरी झंडी दिखाई है।  

मीडिया से बात करते हुए दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त मधुप तिवारी ने कहा कि, 'साउथ-ईस्ट जिले में आज 'तेजस' नाम से एक पहल शुरू की है। खास तौर पर रात के समय में असरदार पेट्रोलिंग पक्का करने के लिए 'योद्धा' गाड़ियां तैयार की गई हैं। इनके जरिए हम इलाके में गहरी पेट्रोलिंग करेंगे। इनमें GPS लगे हुए हैं और इसमें बहुत सारे उपकरण भी हैं, जिससे हमें पेट्रोलिंग करने में सहायता मिलेगी, अभी हमने 5 'योद्धा' गाड़ियां और मोटरसाइकिल तैयार की हैं।'

तेजस का उद्देश्य क्या है ?

अधिकारी के मुताबिक, 'इस पहल का उद्देश्य विजिबल पुलिसिंग को मजबूत करना, अपराध की रोकथाम को बढ़ावा देना, कमजोर एरिया में तेजी से रेस्पॉन्स देना है। उन्होंने कहा कि यह पहल रूटीन पेट्रोलिंग से हटकर एक स्ट्रक्चर्ड, इंटेलिजेंस-लेड एरिया डॉमिनेशन मॉडल की ओर बदलाव है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी और रियल-टाइम मॉनिटरिंग का सपोर्ट मिला है।'   

तेजस के तहत 4 पहिया गाड़ियां मोबाइल कमांड यूनिट के तौर पर काम करेंगे, जबकि 2 पहिया वाहन संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर तेजी से पहुंच सकेंगे। पुलिस का कहना है कि डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम ऑटोमेटेड डैशबोर्ड के माध्यम से पेट्रोलिंग मूवमेंट पर निगरानी रखेगा।

जो स्पेशल कवरेज और डिप्लॉयमेंट मेट्रिक्स को ट्रैक कर सकेगा, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। यह सिस्टम AI-रेडी है और हॉटस्पॉट मैपिंग और डेटा-बेस्ड रिसोर्स एलोकेशन को सरल बनाएगा। तेजस पेट्रोल टीम आदतन क्रिमिनल के खिलाफ सरप्राइज चेकिंग और टारगेटेड ड्राइव भी चलाएगी। 

7