Delhi Live News Today 5 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट खबरें।
Live Delhi News Today 5 August 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।
Live Updates
- 5 Aug 2025 7:25 PM
साधु बनकर चुरा रहे थे गहने, गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने फर्जी साधुओं का भेष धारण कर स्नेचिंग और चोरी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे और उनसे भीख मांगते समय गहने चुरा लेते थे।
- 5 Aug 2025 7:25 PM
दिल्ली में लग रहा 9वां अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला
दिल्ली के भारत मंडपम में अतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला लगने जा रहा है। इस मेले में 200 से ज्यादा कंपनियां शिरकत करने वाली हैं। यहां 15000 भारतीयों और विदेशियों के शामिल होने की संभावना है।
- 5 Aug 2025 7:24 PM
नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक
नोएडा में कुत्तों के काटने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते 7 महीनों में 1 लाख 8 हजार मामले सामने आ चुके हैं। केवल जुलाई के महीने में ही 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
- 5 Aug 2025 5:30 PM
सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली पहली विधानसभा बनी दिल्ली
दिल्ली के सभी 70 विधायकों को आईफोन 16 प्रो, आईपैड और टेबलेट दिया गया। साथ ही अब दिल्ली विधानसभा सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली पहली विधानसभा बन गई है। पढ़ें पूरी खबर
- 5 Aug 2025 4:48 PM
बदरपुर इलाके में रेड मारने गई पुलिस टीम पर शराब माफिया का हमला
दिल्ली के बदरपुर इलाके में शराब माफिया पर कार्रवाई करने के दौरान माफिया और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर
- 5 Aug 2025 3:57 PM
डीयू में चलेगी यूथ स्पेशल बस
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सोशल सेंटर स्कूल में नए एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने यूथ स्पेशल बस सेवा फिर से शुरू करने का ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर
- 5 Aug 2025 3:33 PM
एमसीडी का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीबीआई ने दिल्ली एमसीडी अधिकारी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
The Central Bureau of Investigation (CBI) has apprehended UDC of MCD Nazafgargh Zone, New Delhi while accepting a bribe of Rs. 50,000/- from the complainant on 04.08.2025. CBI registered the case on 04.08.2025 against the said accused on allegations that the accused demanded 10%… pic.twitter.com/Ic9spFWLMF
— IANS (@ians_india) August 5, 2025 - 5 Aug 2025 2:45 PM
ग्रेटर नोएडा के दीपक के खाते में आ गए अरबों रुपये
ग्रेटर नोएडा के एक लड़के के बैंक खाते में अचानक 1 करोड़ रुपए आ गए। पुलिस और इनकम टैक्स विभाग हरकत में आई और बैंक खाते को सीज कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
- 5 Aug 2025 1:13 PM
दिल्ली के चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल बाघिन अदिति ने 6 शावकों को दिया जन्म
दिल्ली के चिड़ियाघर में अदिति नामक बाघिन ने 6 नन्हें शावकों को जन्म दिया है। इनमें से एक शावक थोड़ा कमजोर है लेकिन बाकी सभी ठीक हैं। चिड़ियाघर प्रशासन पूरी तरह से निगरानी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
- 5 Aug 2025 1:11 PM
नोएडा: सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में मिलीं 2 लाशें
नोएडा के सेक्टर-62 इलाके के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोलॉजी के पास एक कार के अंदर दो लोगों के शव मिले। आशंका है कि दोनों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। पढ़ें पूरी खबर
