Delhi Zoo: दिल्ली के चिड़ियाघर से मिली गुड न्यूज, रॉयल बंगाल टाइगर अदिति ने 6 नन्हे शावकों को दिया जन्म

Tigress Aditi gave Birth to 6 Cubs in Delhi Zoo
X

दिल्ली के चिड़ियाघर में बाघिन अदिति ने 6 शावकों को दिया जन्म। 

Delhi Zoo: दिल्ली के चिड़ियाघर में अदिति नामक बाघिन ने 6 नन्हें शावकों को जन्म दिया है। इनमें से एक शावक थोड़ा कमजोर है लेकिन बाकी सभी ठीक हैं। चिड़ियाघर प्रशासन पूरी तरह से निगरानी कर रहा है।

Delhi Zoo: दिल्ली के चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल टाइगर अदिति ने 6 शावकों को जन्म दिया। इनमें से एक शावक कमजोर बताया जा रहा है। हालांकि बाकी 5 शावक स्वस्थ हैं। अदिति का ये पहला प्रजनन है। उसकी मीटिंग वाइट टाइगर विजय से कराई गई थी। अभी सभी शावकों को रंग येलो है। हालांकि कुछ दिन बाद जब इनकी आंखें खुलेंगी, तो उनका रंग सफेद हो सकता है। बता दें कि नन्हें शावकों और उनकी मां के स्वास्थ्य की निगरानी जू कीपर की विशेष टीम कर रही है।

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने जानकारी दी कि 7 साल की बाघिन अदिति ने सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच 6 शावकों को जन्म दिया। अदिति को नागपुर के गोरेवाड़ा बचाव केंद्र से दिल्ली लाया गया था। अदिति का 6 शावकों को जन्म देना, एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बाघों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, साथ ही बाघ संरक्षण प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।

साल 2023 में सिद्धि ने 6 शावकों को दिया था जन्म

जानकारी के अनुसार, साल 2023 में दूसरी टाइगर सिद्धी ने 6 शावकों को जन्म दिया था। इनमें से 4 मर गए थे और 2 जिंदा बचे हैं। चिड़ियाघर के अधिकारी के अनुसार, अदिति और सिद्धि दोनों रियल वाइल्ड एनिमल हैं। इन्हें 3 साल की उम्र में महाराष्ट्र के जंगलों से लाया गया था। जंगल से पकड़कर उन्हें गोरेवाडा रेस्क्यू सेंटर में रखा गया था। साल 2021 में उन्हें दिल्ली के चिड़ियाघर लाया गया था।

एक शावक का जीवन

जानकारी के अनुसार, एक बाघिन हर बार गर्भावस्था के दौरान 2 से ज्यादा बच्चों को जन्म देती है। एक नवजात बाघ शावक का वजन 785 ग्राम से 1610 ग्राम के बीच होता है। ये नवजात मानव शिशु से भी काफी कम है। शावक जन्म के समय अंधे होते हैं। उनकी आंखें 6 से 12 दिनों के बीच खुलती हैं। हालांकि 6 से 8 हफ्तों में उन्हें पूरी दृष्टि मिलती है। इसके बाद वो 2 साल तक अपनी मां के साथ रहते हैं। इस दौरान वे शिकार करना और अपनी देखभाल करना सीखते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story