Delhi Live News Today 29 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक क्लिक' में पढ़ें

दिल्ली-NCR की लेटेस्ट खबरें।
Delhi Live News Today 29 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
Live Updates
- 29 Aug 2025 4:17 PM
यमुना में नहीं कर सकेंगे गणपति विसर्जन
गणेश चतुर्थी पर बहुत से लोग अपने घरों में गणपति जी को लाए, जिनका चतुर्दशी या उससे पहले विसर्जन किया जाना है। अब तक दिल्ली के लोग लगभग हर अवसर पर प्रतिमाओं का विसर्जन दिल्ली की यमुना नदी में करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। दरअसल, यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने निर्देश दिया है कि यमुना नदी में गणपति जी का विसर्जन नहीं किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन करने वाले पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
- 29 Aug 2025 2:37 PM
दिल्ली में 1 सितंबर से शुरू होगा आयुष्मान योजना का रजिस्ट्रेशन
दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगले महीने से राजधानी में आयुष्मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इससे लोग आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा पाएंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में 1 सितंबर से 10 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आयुष्मान योजना के लिए पात्र लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। यहां क्लिक कर पढ़ें डिटेल्स...
- 29 Aug 2025 1:14 PM
दिल्ली में आफत बनकर बरस रहे बदरा!
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश वाहन चालकों के लिए आफत बन गई है। शुक्रवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। इसके कारण शहर में कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गई है। इससे वाहन चालकों को कई मुख्य सड़कों पर भारी ट्रैफिक से जूझना पड़ा। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट (डीएनडी फ्लाईवे), मथुरा रोड, विकास मार्ग, आईएसबीटी, गीता कॉलोनी और राजाराम कोहली मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। इसके अलावा बदरपुर से आश्रम तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे सुबह के समय स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानें किन इलाकों में जलभराव...
- 29 Aug 2025 12:17 PM
गुरुग्राम के पॉश इलाके में गरजा DTPE का बुलडोजर
गुरुग्राम के सुशांत लोक सी-ब्लॉक स्थित व्यापार केंद्र मार्केट में शुक्रवार सुबह-सुबह बुलडोजर एक्शन हुआ। इस दौरान दुकानों के बाहर रखे सामानों को हटाया गया। इसके साथ ही 20 दुकानें भी सील की गईं। पढ़ें पूरी खबर...
- 29 Aug 2025 11:14 AM
फरीदाबाद में दुखद हादसे में 3 युवकों की मौत
हरियाणा के फरीदाबाद में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। फरीदाबाद में मछली मार्केट के पास एक कार बेकाबू होकर खुले गोंछी ड्रेन में गिर गई। इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा संजय कॉलोनी मछली मार्केट के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
- 29 Aug 2025 10:18 AM
दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। येलो लाइन पर गुरुवार सुबह से ही मेट्रो सेवाएं प्रभावित हैं। विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय तक येलो लाइन के एक हिस्से पर मेट्रो सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे हजारों यात्रियों को असुविधा हुई, जो ऑफिस और कॉलेज समेत अन्य जरूरी काम के लिए बाहर निकले हैं। जानें अपडेट...
- 29 Aug 2025 9:38 AM
अमित शाह ने खत्म करवाई दिल्ली के वकीलों की हड़ताल!
राजधानी दिल्ली की जिला अदालतों के वकीलों की हड़ताल गुरुवार शाम को खत्म हो गई। यह हड़ताल दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा 13 अगस्त को जारी किए गए नोटिफिकेशन के विरोध में किया जा रहा था। इसमें कहा गया था कि दिल्ली पुलिस ने अधिकारी थानों से ही कोर्ट में गवाही दे सकेंगे। जानें कैसे खत्म हुई हड़ताल...
- 29 Aug 2025 9:37 AM
ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से 8 वर्षीय बच्ची की मौत
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के मौजपुर इलाके में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक ई-रिक्शा बेकाबू होकर दूसरे वाहन से टकराने के कारण पलट गई, जिससे एक 8 साल की बच्ची अषिता पाराशर की मौत हो गई। ई-रिक्शा में स्कूल के बच्चे और एक टीचर सवार थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को सुबह करीब 7:30 बजे हुई। जानें पूरा मामला...
