Delhi Live News Today 27 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

Delhi NCR latest News Update
X

दिल्ली की ताजा खबरें पढे़ं। 

Delhi Live News Today 27 August 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

Delhi Live News Today 27 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।


Live Updates

  • 27 Aug 2025 8:02 PM

    दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर हादसा

    दिल्ली के एक 55 साल की महिला ने चलती मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1:25 बजे सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर हुई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर रिठाला की ओर जाने वाली मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान महिला ट्रेन के ट्रैक पर कूद गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और महिला को ट्रेन से बाहर निकाला। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

  • 27 Aug 2025 7:19 PM

    दिल्ली में रंगदारी का मामला

    दिल्ली पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को एक-एक करके पकड़ा है। जानें पूरी खबर...

  • 27 Aug 2025 7:04 PM

    गरीब छात्रों की महंगी किताबों को लेकर कोर्ट में सुनवाई

    दिल्ली के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस के छात्रों को महंगे निजी प्रशासकों की किताबें और अत्याधिक मूल्य वाली शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इससे संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार, सीबीएसई और एनसीईआरटी को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की गई है। जानें पूरा मामला...

  • 27 Aug 2025 6:21 PM

    निक्की हत्याकांड में भाभी ने किया बड़ा खुलासा

    ग्रेटर नोएडा के निक्की दहेज हत्याकांड को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। इस हत्याकांड मामले में निक्की के पति समेत ससुराल के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। अब निक्की भाटी की भाभी का बयान सामने आया है, जिसने केस में नया मोड़ आ गया है। निक्की की भाभी मीनाक्षी (31) ने आरोप लगाया है कि उन्हें भी ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। जानें पूरा मामला...

  • 27 Aug 2025 4:09 PM

    दिल्ली पुलिस ने 2 लुटेरों का किया एनकाउंटर

    दिल्ली पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात को दिल्ली पुलिस और और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पढ़ें पूरा मामला...

  • 27 Aug 2025 4:07 PM

    दिल्ली में वकीलों का विरोध प्रदर्शन

    दिल्ली में वकीलों का विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को वकीलों ने सड़क पर पुतला फूंका और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग को जाम कर दिया। जानें पूरा मामला...

  • 27 Aug 2025 2:05 PM

    दिल्ली में नाबालिग ने कार से शख्स 600 मीटर तक घसीटा

    दिल्ली के समयपुर बादली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 16 साल के लड़के ने कार से एक फैक्ट्री कर्मचारी को टक्कर मार दी और 600 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। देखें वीडियो...

  • 27 Aug 2025 1:05 PM

    साहिबाबाद में आधी रात हुआ बड़ा हादसा

    दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। साहिबाबाद की अर्थला कॉलोनी में जीडीए के एक फ्लैट में अचानक छत का हिस्सा ढह गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। सभी लोग पहली मंजिल के फ्लैट पर सो रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा कि इनमें से दो लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

  • 27 Aug 2025 11:03 AM

    गुरुग्राम में बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। STF और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच शार्प शूटर गिरफ्तार किए हैं। मुठभेड़ के दौरान 4 शूटर घायल हो गए।

  • 27 Aug 2025 10:07 AM

    नोएडा में गरजा बुलडोजर

    नोएडा में बीते दिन यानी मंगलवार को कई विभागों ने मिलकर अवैध फार्म हाउस के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान विभागों ने कई अवैध फार्म हाउस ध्वस्त किए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story