Live Delhi News Today, 21 June 2025: दिल्ली-एनसीआर की ताजा और ब्रेकिंग ख़बरें, यहां एक नजर में पढ़ें

दिल्ली एनसीआर की 12 जून की ताजा खबरें।
Live Delhi News Today 21 June 2025: दिल्ली-एनसीआर की राजनीति, सरकारी योजनाओं, मेट्रो, ट्रेन, दिल्ली के वायु प्रदूषण-मौसम, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम-फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें फिर चाहे वह क्राइम, हेल्थ, अस्पताल, पर्यटन स्थल, सरकारी घोषणाओं, जॉब्स आदि किसी भी टॉपिक से जुड़ी हों, आपको यहां संक्षेप में पढ़ने को मिल जाएंगी। इन संक्षिप्त खबरों को विस्तार से पढ़ने का विकल्प भी आपके पास होगा। तो आइए शुरू करते हैं, 'खबर- एक नजर' का यह सिलसिला, नीचे की ओर स्क्रॉल कीजिए और अपने आसपास की घटनाओं के प्रति अपडेट रहिए-
Live Updates
- 21 Jun 2025 1:40 PM
क्या शादी में घुड़चढ़ी की घोड़ी भी उठा सकता है निगम?
क्या शादी में घुड़चढ़ी की घोड़ी भी उठा सकता है निगम, अधिकारी ने दिया ऐसा जवाब, सुन रह जाएंगे दंग! पढ़ें बैठक का पूरा हाल
- 21 Jun 2025 12:33 PM
अब दिल्ली में 'बेवफा सोनम' जैसा कांड
दिल्ली की रहने वाली रीना सिंधु ने इंदौर के राजा हत्याकांड की तरह ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझाते हुए आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। जानें इस पूरे मामले की दिल दहला देने वाली कहानी।
- 21 Jun 2025 12:31 PM
27 जून को होगा नरेला बस डिपो का उद्घाटन
दिल्ली में 27 जून को होगा नरेला बस डिपो का उद्घाटन, 150 इलेक्ट्रिक बसें DTC में होंगी शामिल, पूरी खबर यहां पढ़ें
- 21 Jun 2025 11:11 AM
क्लासरूम घोटाला मामले में सिसोदिया ने जिम्मेदारी अधिकारियों पर डाली
2000 करोड़ रुपये के कथित क्लासरूम घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया शुक्रवार को एसीबी के सामने पेश हुए। जांच एजेंसी ने उनसे करीब तीन घंटे 40 मिनट तक पूछताछ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसोदिया से 35 सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने इन सबकी जिम्मेदारी अधिकारियों पर डाल दी।
- 21 Jun 2025 11:06 AM
बहू की हत्या कर शव को 12 फीट गहरे गड्ढा में दबाया
फरीदाबाद के रोशन नगर में एक महिला की ससुराल वालों ने जघन्य हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी बहू की हत्या करने के बाद शव को घर के सामने एक गली में 12 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया। जब महिला के परिजनों ने हत्या का शक जताया तो पुलिस ने जांच शुरू की और दो महीने बाद शुक्रवार सुबह मशीन से खुदाई कराई।
- 21 Jun 2025 11:02 AM
भूमाफिया से मुक्त कराई 400 करोड़ की जमीन
गौतमबुद्ध नगर में भू-अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के मकनपुर खादर और परगना गांव में कार्रवाई की। प्रशासन ने भूमाफिया से ग्राम सभा की 2240 बीघा जमीन मुक्त कराई। इसकी अनुमानित कीमत 400 करोड़ रुपये बताई गई है।
- 21 Jun 2025 11:00 AM
रेवाड़ी में लिव-इन पार्टनर की हत्या
गुरुग्राम से सटे रेवाड़ी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी और उसके शव को बेड में छिपा दिया। गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद उसने भी सुसाइड कर लिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवक के पिता गुरुवार को उसका सामान लेने के लिए उसके कमरे में पहुंचे।
- 21 Jun 2025 10:56 AM
नोएडा सेक्टर-62 से मामूरा तक के जाम से मिलेगी मुक्ति
नोएडा सेक्टर-62 से मामूरा की ओर जाने वाली सड़क पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलेगी। समझें क्या है प्रशासन का प्लान
- 21 Jun 2025 10:40 AM
DMRC में निकली भर्ती
DMRC में मैनेजर-डॉक्टर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी तमाम डिटेल्स, पढ़ें खबर
- 21 Jun 2025 10:38 AM
फर्जी डिग्री बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़
दिल्ली-NCR में फर्जी डिग्री बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, पूरी खबर के लिए क्लिक करें
