विधवा ने की आत्महत्या : पड़ोस के युवक से चल रहा था अफेयर, शादी से मना करने पर दे दी जान, आरोपी गिरफ्तार 

Accused youth arrested
X
आरोपी युवक गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का एक विधवा महिला के साथ अफेयर चल रहा था। लेकिन महिला ने जब युवक से शादी कर अपने साथ रखने की बात कही तो युवक ने इंकार कर दिया। 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का एक विधवा महिला के साथ अफेयर चल रहा था। लेकिन महिला ने जब युवक से शादी कर अपने साथ रखने की बात कही तो युवक ने इंकार कर दिया। जिससे दुखी होकर महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी युवक विजय खड़िया को गिरफ्तार कर लिया है।

एक साल से चल रहा है अफेयर

मिली जानकारी के अनुसार, महिला के पति की मृत्यु करीब 5 से 6 साल पहले हो गई थी। महिला का पड़ोस में ही रहने वाले विजय खड़िया से एक साल से अफेयर चल रहा था। आरोपी युवक लगातार महिला के घर आता- जाता रहता था। जिसके बाद महिला ने उससे शादी करने की बात कही लेकिन आरोपी युवक ने मना कर दिया। महिला की उम्र करीब 40 साल और युवक का 26 साल उम्र बताई जा रही है।

आरोपी के घर से आने के बाद की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि, महिला कई बार युवक को शादी करके अपने साथ रखने के लिए कहा था। इस बात को लेकर बाकायदा गांव में बैठक भी हुई थी। जिसमें दोनों को समझाया गया। लेकिन इसके बाद भी अफेयर जारी रहा। महिला पड़ोसी युवक के घर रहने के लिए भी चली गई। लेकिन बाद में विजय खड़िया ने उसे वापस भेज दिया। जिसके बाद विधवा महिला ने फांसी लगा ली।

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

इस संबंध में जूट मिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि विधवा महिला का पड़ोसी युवक के साथ संबंध था। इसके बाद युवक ने महिला को साथ रखने से इनकार कर दिया। महिला ने फांसी लगा ली। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story