गोदाम में लगी भीषण आग : बारदाना जलकर खाक, भाजपा की स्वागत रैली में फटाके फोड़ने के दौरान हुआ हादसा

fire
X
भाजपा की स्वागत रैली के दौरान बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग
बिलासपुर में भाजपा की स्वागत रैली के दौरान बारदाना गोदाम में भीषण आग लग गई। जीत की जश्न में फटाके फोड़ते समय यह घटना हुई।

संदीप करिहार- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बारदाना गोडाउन में भीषण आग लग गई। इस दौरान छत में रखा बारदाना जलकर खाक हो गया। निकाय चुनाव में जीत की जश्न के दौरान पटाखा फोड़ते समय आग लगी। यह घटना भाजपा के स्वागत रैली के दौरान हुई। वहीं घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जहां से निकाय चुनाव में जीत के बाद भाजपा की स्वागत रैली निकल रही थी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हो रही थी। तभी फटाके फोड़ते समय चिंगारी गोदाम में चली गई। जिसके कारण भीषण आग लग गई। इस दौरान गोदाम के छत में रखा हुआ बारदाना जलकर खाक हो गया।

इसे भी पढ़ें...निकाय चुनाव में आए गजब नतीजे : दो प्रत्याशियों को मिले समान वोट

स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू

आग लगने के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। वहीं इस दौरान स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आगे बुझाने की कोशिश करते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story