रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिख रहा है। अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

सीएम साय की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम आज होगा। रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में सीएम साय शिरकत करेंगे। सुशासन तिहार और गृह विभाग (आवास आबंटन) पर बैठक करेंगे। खनिज साधन विभाग की बैठक करेंगे। 

अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे पदयात्रा 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज पदयात्रा करेंगे। 3 बजे बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन जाएंगे। 4 बजे से बिलासपुर में स्वास्थ्य न्याय यात्रा करेंगे। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर पदयात्रा करेंगे। अपोलो हॉस्पिटल में फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति मामले पर आवाज उठाएंगे।