CG की संक्षिप्त खबरें [2 May] :छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, सुशासन तिहार पर सीएम साय लेंगे बैठक और कांग्रेस अध्यक्ष बैज की पदयात्रा

CM Vishnudev Sai, Chhattisgarh News, raipur news
X
छत्तीसगढ़ की संक्षिप्त खबरें
छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश और ओलावृष्टि की संभावना। सीएम विष्णुदेव साय की आज कई अहम बैठकें। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर पदयात्रा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिख रहा है। अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सीएम साय की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम आज होगा। रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में सीएम साय शिरकत करेंगे। सुशासन तिहार और गृह विभाग (आवास आबंटन) पर बैठक करेंगे। खनिज साधन विभाग की बैठक करेंगे।

अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे पदयात्रा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज पदयात्रा करेंगे। 3 बजे बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन जाएंगे। 4 बजे से बिलासपुर में स्वास्थ्य न्याय यात्रा करेंगे। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर पदयात्रा करेंगे। अपोलो हॉस्पिटल में फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति मामले पर आवाज उठाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story