CG की बड़ी खबरें : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, रायपुर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे पूजा-पाठ कर घर से निकली

X
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान होगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
मंगलवार की बड़ी खबरें
नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान आज
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान होगा। प्रदेश के 157 नगरीय निकायों में मतदान होगा। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिकाओं में मतदान होगा।
महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे घर से पूजा पाठ कर निकली
रायपुर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे घर से पूजा पाठ कर निकली हैं। स्वर्गीय माता की तस्वीर को प्रणाम कर जीत का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि, जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। एक लाख की लीड से जीत होगी।
