A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
शुक्रवार की बड़ी ख़बरें
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही उत्तर में पारा लुढ़क गया है। अंबिकापुर में 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में फेंगल का असर अब भी जारी है जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का प्रभाव बरकरार है। इसके अलावा जगदलपर में 22.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। रायपुर में 19, बिलासपुर में 18 , पेंड्रा रोड में 13.4, दुर्ग में 17.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
कांग्रेस की लगातार हार पर सिंहदेव का बयान : कांग्रेस की लगातार हार के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। सिंहदेव ने कहा कि, कमियां ताे हैं, कहीं कम कहीं ज्यादा कमियां हैंहमें जानना पड़ेगा लगातार क्याें हार रहे हैं। क्याें 71 से 35 सीटाें पर आ गए, क्याें लाेकसभा में 2 से 1 हाे गए। राजनांदगांव, जांजगीर, कांकेर जीत सकते थे क्याें हारे, हमें हमारी कमियाें का आंकलन कर उसे दूर करना हाेगा। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस में एक्सरसाइज की जरूरत है, संगठन में काफी काम करना है। कार्यकर्ताओं को यह न लगे उनकी चलती नहीं है।
CM साय दिल्ली और मुंबई दौरे से लौटे : सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली- मुंबई के दौरे से वापस रायपुर लौट आए हैं। साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी लौट आए हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए मुंबई गए थे सीएम साय और डिप्टी सीएम।
कांग्रेस की बैठक आज से : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आज से शुरू होगी। इस दौरान कांग्रेस के प्रभारी सचिव अलग- अलग जिलों में बैठके लेंगे। रायपुर में प्रभारी सचिव विजय जांगिड़ दोपहर 12 बजे राजीव भवन में जिला अध्यक्ष और प्रभारियों की बैठक लेंगे। वहीं प्रभारी सचिव ज़रिता लैतफलांग कोरबा में बैठक लेंगी। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।
