पिछला पति रिजेक्ट, हमें तो नया ही चाहिए : दो-दो बच्चों की मांएं दो सगी बहनों के फैसले से हर कोई रह गया अवाक

woman with police
X
पुलिस के साथ महिला
शादीशुदा और दो-दो बच्चों की मां दो सगी बहनें... दोनो को मोबाइल पर अनचाहे काल के जरिए प्यार हो जाता है। अब उन्हें पुराने पतियों के साथ नहीं रहना, दोनो ने ही नए पति के साथ ही रहने की जिद ठान ली है। 

कुलजोत संधु- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की इन दो महिलाओं की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दो-दो बच्चों की मां इन सगी दो बहनों पर मोबाइल के माध्यम से बातचीत के बाद चढ़ा प्यार का बुखार इस कदर हावी है कि, वे अपने दोनो बच्चों को छोड़कर अब अपने प्रेमियों को ही पति मानकर उन्हीं के साथ रहने पर आमादा है। प्यार में पागल इन दोनों महिलाएं प्रेम के लिए अपने दोनों बच्चों को छोड़ने से तनिक भी नहीं हिचकीं।

बच्चों को छोड़ नए पतियों के पास जाने की जिद

दरअसल मामला केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ेगा की है। वे पिछले महीने जून में अपने-अपने दोनो बच्चों के साथ कहीं लापता हो गई थी। केशकाल पुलिस ने पखवाड़ेभर बाद इन दोनों शादीशुदा महिलाओं को एमपी के सीहोर से खोज निकाला था। दोनों ही महिलाओं ने सीहोर में स्थानीय युवकों के साथ शादी कर ली थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को उनके पतियों और चार बच्चों के साथ केशकाल थाना लाया था। जहां एसडीएम के समक्ष उनका बयान दर्ज कराया गया। जिसमें दोनों महिलाओं ने अपने वर्तमान पतियों के साथ सीहोर जाने की इच्छा जताई।

पुलिस के साथ महिला
पुलिस के साथ महिला

इलाके में चर्चा का विषय बनीं दोनों बहनें

आपको बता दें कि, दोनों ही महिलाये सगी बहने हैं। दोनों ने अपने दो - दो बच्चों को अपने ससुराल में सास-ससुर को सौंप दिया है। अपने बच्चों को छोड़कर दोनों ही महिलाओं ने मध्यप्रदेश जाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद केशकाल पुलिस ने बच्चों को उनके दादा-दादी को सुपुर्द कर दोनों महिलाओं को भी सुरक्षित उनके नये पतियों को सौंप दिया है। इन दोनो महिलाओं का अपने नन्हें - नन्हें बच्चों को अपने से दूर कर अपने नये पतियों के साथ चले जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story