सूरजपुर कांड का आरोपी गिरफ्तार : हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी बलरामपुर में बस से पकड़ा गया

Surajpur murder case, head constable, wife-daughter, murderer arrested
X
हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या करने वाल आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दो दिन के भीतर कई वारदातों को अंजाम देने और कास्टेबल की बेटी और पत्नी के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला मुख्यालय में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपी को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, झारखंड की ओर से आ रही यात्री बस से पुलिस ने आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार किया है। बलरामपुर की सायबर सेल में पुलिस ने कुलदीप साहू को रखा है, और उससे वहीं पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि, रविवार की देर रात सूरजपुर थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ तालिब शेख के घर में घुसकर एक स्थानीय बदमाश कुलदीप साहू ने उनकी पत्नी और बेटी की तलवार और चाकू से काटकर हत्या कर दी। घर के भीतर ही मर्डर करने के बाद दोनों की लाश अर्धनग्न अवस्था में घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर फेंक नहर के पास खेत में फेंक दिया था। आरोपी बदमाश कुलदीप साहू ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी।

उक्त घटना के बाद सोमवार को सूरजपुर जिला मुख्यालय में बड़ा बवाल मचा था। आक्रोशित शहरवासियों ने जगह-जगह पर आगजनी कर दी थी। कई जगहों पर पुरानी गाड़ियों और कबाड़ में आग लगा दी गई। बदमाश कुलदीप साहू के घर को भी शहरवासियों ने फूंक दिया। वहीं उग्र भीड़ ने SDM को दोड़ाया तो उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। उधर बदमाश कुलदीप साहू का कांग्रेस पार्टी से कनेक्शन सामने आया है।

इसे भी पढ़ें...सूरजपुर में आग ही आग : शहर में कई जगहों पर आगजनी, भीड़ से जान बचाकर भागे SDM

घर से पांच किलोमीटर दूर मिली थी दोनो की लाश

मिली जानकारी के मुताबिक, कुलदीप साहू सूरजपुर का निगरानी बदमाश है। उसने पिछले कई कुछ दिनों से शहर में आतंक मचा रखा है। उसने एक आरक्षक पर खैलता तेल फेंककर उसे घायल कर दिया। दो पुलिसवालों पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। हेड कांस्टेबल ताबिल शेख सूरजपुर में रिंग रोड के पास स्थित मकान में अपनी पत्नी मेहू फैज और 16 वर्षीय बेटी आलिया शेख के साथ रह रहे थे। रविवार की रात हेड कॉन्स्टेबल​ की​​​​ नाइट पेट्रोलिंग में ड्यूटी थी। वे ड्यूटी से लौटे तो पूरा घर खून से सना था। उनकी पत्नी और बेटी घर से लापता थी। सुबह दोनों की लाश घर से पांच किलोमीटर दूर खेतों में मिली। कहा जा रहा है कि, दोनों की हत्या बदमाश कुलदीप साहू ने की है।

लाश मिलते ही फैला आक्रोश

रविवार की सुबह हेड कांस्टेबल की पत्नी और बच्ची की लाश नहर के पास खेतों में मिलने की खबर जैसे ही शहर में फैली लोग आक्रोशित हो गए। शहरवासियों ने हत्या के विरोध में आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। वे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बदमाश कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया। घर से उठता धुआं आसमान छू रहा है।

बदमाश ने आरक्षक पर खौलता तेल फेंका

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले बदमाश कुलदीप साहू ने सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ घनश्याम सोनवानी पर गर्म तेल फेंक दिया था। घनश्याम सोनवानी की ड्यूटी दुर्गा विसर्जन में लगाई गई थी। अपनी ड्यूटी खत्म कर आरक्षक पास ही के एक दुकान में चाय पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर आदतन बदमाश कुलदीप साहू से उसकी बहस हो गई। इसके बाद कुलदीप ने गुस्से में आकर पास ही के होटल के चूल्हे पर कढ़ाई में चढ़े खौलते तेल को आरक्षक पर फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। वहां मौजूद आरक्षकों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी कुलदीप साहू मौके पर से फरार हो गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story