SRK Threat: शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला फैजान नहीं तो कौन‍? मुंबई पुलिस की बढ़ी मुसीबतें

Shahrukh Khan
X
फिल्म स्टार शाहरूख खान
शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस उलझ गई है। जिस आरोपी फैजान को पुलिस ने हिरासत में लिया था, उसने बताया कि उसका मोबाइल खो गया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एक्टर को धमकी देने वाला आखिर कौन है।

रायपुर। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमक देने के मामले में मुबई पुलिस उलझती नजर आ रही है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जिस आरोपी फैजान को हिरासत में लिया, उसे कुछ ही घंंटो बाद छोड़ना पड़ा। दरअसल फैजान ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल कुछ दिन पहले खो गया था। फैजान ने इसकी पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई थी। फैजान ने इससे जुड़े सबूत मुंबई पुलिस को सौंपे हैं। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शाहरूख खान को किसने धमकी दी।

50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई
मुंबई पुलिस के दावे के मुताबिक,एक्टर की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को 5 नवंबर को किसी शख्स ने फोन कर धमकी दी। धमकाने वाले ने शाहरुख से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। हालांकि, जिस नंबर से धमकी दी गई थी, वह बार-बार स्वीच ऑफ आ रहा था। ऐसे में पुलिस ने मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया। इसकी जानकारी जुटाई।

आरोपी ने सौंपे मोबाइल गुम होने से जुड़े दस्तावेज
मुंबई पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि फोन रायपुर से किया गया था। जिस नंबर से धमकी दी गई थी वह रायपुर के फैजान नाम के किसी शख्स के नाम से रजिस्टर्ड था। इसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम गुरुवार को रायपुर पहुंची। यहां पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मुंबई पुलिस की टीम ने आरोपी से पंडरी थाने में पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि उसका मोबाइल फोन खो गया था। इससे जुड़े दस्तावेज पुलिस को सौंपे। आखिरकार करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

देखिए एफआईआर की कॉपी

आरोपी ने पुलिस को क्या बताया?
आरोपी फैजान ने मुंबई पुलिस की टीम को बताया कि उसका मोबाइल 2 नवंबर को खो गया था। फैजान ने बताया कि उसने खम्हारडीह पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। बता दें कि फैजान ने पुलिस को दी गई शिकायत में जिस मोबाइल नंबर का जिक्र किया था, उसी नंबर से 5 नवंबर को एक्टर शाहरूख खान को धमकी दी गई थी।

यहां देखें फैजान की ओर से दर्ज कराई गई FIR की कॉपी

SRK threat
SRK threat

बढ़ाई जा सकती है शाहरुख की सुरक्षा
इस धमकी के बाद माना जा रहा है कि शाहरुख खान की सुरक्षा में भी इजाफा किया जा सकता है। शाहरुख के बांद्रा स्थित घर 'मन्नत' के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने मन्नत के बाहर बैरिकेड लगाए थे। शाहरुख अपने बॉडीगार्ड के साथ हर जगह जाते हैं। अब शाहरुख खान को ज्यादा सुरक्षा देने पर भी विचार किया जा रहा है।

सलमान खान को भी मिल रही हैं धमकियां
सलमान खान को भी पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बाद सलमान को Y प्लस सुरक्षा दी गई है। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर और अंदर पुलिस की तैनाती भी की गई है। महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के यात्रा के दौरान भी उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई है। बता दें कि शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही मुंबई के बांद्रा इलाके में रहते हैं।

शाहरुख को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान को धमकी मिली हो। पिछले साल शाहरुख की दो फिल्में 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थीं। तब शाहरुख ने महाराष्ट्र पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उन्हें Y+ सुरक्षा दी गई थी। इस धमकी के बाद शाहरुख खान ने कहा था कि मैं पठान हूं और ऐसी धमकियों से नहीं डरता।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story