haribhoomi hindi news
छत्तीसगढ़ में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय के पिता पंडित श्याम जी पाण्डेय का निधन हो गया है।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय के पिता पंडित श्याम जी पाण्डेय का निधन हो गया है। भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

vishnu deo sai

लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। स्वर्गीय श्याम जी पांडेय का अंतिम संस्कार आज ही शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में होगा। श्याम जी पांडेय काफी समय से बीमार थे। सेक्टर 9 BSP मेन हास्पिटल में चल रहा था उनका इलाज।

ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्‍‌नी कमला देवी साहू का निधन

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्‍‌नी कमला देवी साहू का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष की थीं। रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की रात 12:00 बजे उनका निधन हो गया। कमला देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।  

स्व. कमला देवी मृदुभाषी और मिलनसार महिला थीं। वे अपने पीछे 3 पुत्र और 1 पुत्री सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। पूरा परिवार हॉस्पिटल में कई दिनों से कमला देवी की सेवा कर रहा था। गृहगांव में पाऊवारा में उनका अंतिम संस्कार होगा। सीएम विष्णुदेव साय, पुर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने साहू परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

7