Logo
election banner
सक्ती जिले के 2 विद्यार्थियों ने कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। जिनमें कक्षा 10 वीं में 97.83 प्राप्त कर जान्हवी पटेल ने पूरे प्रदेश में टॉप 10 में छटवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं राहुल कुमार गबेल ने प्रदेश में 10 वां स्थान प्राप्त किया है।

राजीव लोचन साहू-सक्ती। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा 12:30 बजे बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया है। जिसमें सक्ती जिले के 2 विद्यार्थियों ने कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।  

राज्य की प्रावीण्य सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों में कक्षा 10 वीं में 97.83 प्रतिशत के साथ जान्हवी पटेल पिता राम नारायण पटेल ने पूरे प्रदेश में टॉप 10 में छटवां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में राहुल कुमार गबेल पिता राजेश कुमार गबेल ने प्रावीण्य सूची में 97.17 प्रतिशत के साथ टॉप 10 में 10 वां स्थान प्राप्त किया है। 

अपने परिवार के साथ टॉपर राहुल कुमार गबेल
अपने परिवार के साथ टॉपर राहुल कुमार गबेल

कलेक्टर ने दी बधाई 

विद्यार्थियों की इस सफलता पर सक्ती कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

5379487