haribhoomi hindi news
भाजपा स्थापना दिवस पर राजिम में मंडल स्तरीय कार्ययोजना बैठक आयोजित हुई, जिसमें बूथ से मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति तय की गई।

श्यामकिशाेर शर्मा - राजिम। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर राजिम मंडल में उत्साहपूर्वक मंडल स्तरीय कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लक्ष्य करते हुए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का अवसर- चंदूलाल साहू
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिवस है। बूथ स्तर पर सक्रिय संगठन ही भाजपा की असली ताकत है और इसे आगे सुदृढ़ करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

भाजपा मंडल बैठक

गांव-चलो, बस्ती-चलो अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर
जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर मंडल में सुनियोजित योजना के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने 'गांव चलो-बस्ती चलो' अभियान के जरिये पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।

भाजपा का इतिहास त्याग और सेवा पर आधारित- डॉ. रामकुमार साहू
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू ने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और सेवा से भरा हुआ है। स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की जड़ों को और मजबूत करने का संकल्प लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना ही संगठन की सफलता की कुंजी है।

स्थापना दिवस कार्यक्रमों को जनभागीदारी से जोड़ें- महेश यादव
नगरपालिका अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को जनता से जोड़कर चलाना चाहिए। उन्होंने झंडा वितरण, स्वच्छता अभियान और व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने की अपील की। साथ ही भाजपा की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने पर बल दिया।

मंडल स्तर पर सभी तैयारियां पूरी- अध्यक्ष रिकेश साहू
राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने बैठक की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सभी बूथों तक स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पहुंचाने की रणनीति तय की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्साह और पूर्ण सक्रियता के साथ दायित्व निभाने की अपील की।

बैठक संचालन एवं प्रमुख उपस्थितियां
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जितेंद्र पेंदरिया ने किया और आभार प्रदर्शन रेणुका साहू ने किया। बैठक में नपा उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, नारायण साहू, कमल नारायण देवांगन, शकुन साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, महिला और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता- राजेश परमार, लोकेश सोनी, मीना ध्रुव, रोमन दास बंजारे, यथार्थ शर्मा, कांति सोनकर, मनीष शर्मा, युवराज साहू, गोपीचंद बनर्जी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7