रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बनी ट्रफ लाइन का असर सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों पर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल तक यह स्थिति बनी रह सकती है।
ट्रफ लाइन का असर और बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्वी राज्यों में सक्रिय ट्रफ लाइन के कारण मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। हवा में नमी बढ़ने से दिनभर उमस भी महसूस की जा सकती है।
राजधानी रायपुर में बादल, बस्तर में बरसात
राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है। वहीं बस्तर संभाग के कई हिस्सों- जगदलपुर, कांकेर और सुकमा में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
4 अप्रैल तक रहेगा ऐसा ही मौसम
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य में अगले कुछ दिनों यानि 4 अप्रैल तक मौसम इसी प्रकार बदला-बदला रहने की संभावना है।










