गौरव श्रीवास्तव - कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। यहां दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में हुई है, जो लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े थे।
AK-47 के साथ पहुंचे सरेंडर करने
दोनों नक्सली पुलिस के पास एक AK-47 हथियार के साथ पहुंचे। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और आत्मसमर्पण नीति का प्रभाव अब जमीन पर नजर आ रहा है।
31 मार्च की डेडलाइन पर आया अहम मोड़
राज्य सरकार ने नक्सलवाद समाप्ति के लिए 31 मार्च की तारीख तय की थी। इसी दिन यह आत्मसमर्पण होना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
अभी भी जंगलों में सक्रिय हैं करीब 15 नक्सली
हालांकि आत्मसमर्पण के बावजूद कांकेर के घने जंगलों में अभी भी लगभग 15 नक्सली सक्रिय हैं। इन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन तेज किया गया है।










