haribhoomi hindi news
रायपुर जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला। भाठागांव दुर्गा मंदिर के पास हुई वारदात CCTV में कैद, घायल का इलाज जारी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के भाठागांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आरोपी लक्की साहू ने युवक परमेश्वर साहू पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो इस हमले की बड़ी वजह बना।

गाली-गलौच से हुई झगड़े की शुरुआत
बताया जा रहा है कि, आरोपी ने पहले युवक से गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। हमले में युवक के पेट और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं।

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

7