haribhoomi hindi news
रायपुर जिले के सेमरिया गांव में आरोपी ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी और बेटी की टंगिया से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी और मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सेमरिया ग्राम निवासी गुलाब साहू ने अपनी दूसरी पत्नी लता साहू और उसकी बेटी मुस्कान साहू की टंगिया से वार कर हत्या कर दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी गुलाब साहू को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मामले की जांच कर रही पुलिस
मामले की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

7