haribhoomi hindi news
बलौदा बाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को जिले के लिए चार नई एम्बुलेंस हो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से एक बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है।

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिली है। अब गंभीर मरीजों को मौके पर ही बेहतर इलाज मिलेगा, क्योंकि 108 एम्बुलेंस बेड़े में 4 नई आधुनिक एम्बुलेंस जुड़ गई हैं, जिनमें पहली बार एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम भी शामिल है।

बलौदाबाजार जिले को 4 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात मिली है, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ हो गई हैं। बुधवार को कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल और नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने जिला अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर इन एम्बुलेंस को रवाना किया। 

3 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) सिस्टम से हैं लैस 
इनमें से 3 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) सिस्टम से लैस हैं, जबकि 1 एम्बुलेंस एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) सिस्टम के साथ जिले में पहली बार तैनात की गई है। ALS एम्बुलेंस के जुड़ने से अब गंभीर मरीजों को मौके पर ही उन्नत चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इन एम्बुलेंस में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन और अन्य जरूरी आपातकालीन उपचार की व्यवस्था भी की गई है। गंभीर मरीजों के लिए पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप और लैरिंजोस्कोप जैसे आधुनिक उपकरण भी मौजूद हैं। 

ALS ambulance

जल्द ही मिलेंगी 5 और नई एंबुलेंस
प्रशासन के अनुसार, जल्द ही 5 और नई एम्बुलेंस जिले को मिलने वाली हैं, जिनमें 1 ALS एम्बुलेंस भी शामिल होगी। इसके बाद जिले में कुल 9 नई 108 एम्बुलेंस हो जाएंगी, जिनमें 2 एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस होंगी। इस मौके पर एसडीएम प्रकाश कोरी, सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी, सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा और डीपीएम सृष्टि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

7