haribhoomi hindi news
सेवानिवृत्त कमोडोर अजय सिंह बिसेन ने छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक बोर्ड के निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने 34 वर्षों तक नेवी में अपनी सेवाएं दी हैं। 

रायपुर। सेवानिवृत्त कमोडोर अजय सिंह बिसेन को राज्य सैनिक बोर्ड का निदेशक नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उन्होंने छत्तीसगढ़ के निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। रायपुर निवासी कमाडोर अजय सिंह बिसेन सेंट पाल स्कूल, रायपुर, एनआईटी (1988 विद्युतीय) तथा डिफेन्स सर्विस स्टॉफ कॉलेज वेलिंगटन (ऊटी) के पूर्व छात्र है। 

वे भारतीय नौ सेना में 34 वर्षों की विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा का अनुभव लेकर आए है और अब छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिकों की सेवा के लिए पुनः समर्पित हुए है।अपने गौरवशाली नौसैनिक केरियर के दौरान, उन्होने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। जिनमें नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में जनरल मैनेजर, नेवल प्रोजेक्ट्स मुंबई में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, नेवल क्वालिटी एश्योरेंस, नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, अंडरवाटर रेंजेस के डायरेक्टर के अलावा कमाण्ड और नेवल हेडक्वार्टर में सीनियर स्टाफ एवं मुख्य सूचना प्रौद्यौगिकी अधिकारी, मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमाण्ड शामिल है। 

Retired Commodore Ajay Singh Bisen
सेवानिवृत्त कमोडोर अजय सिंह बिसेन 

पूर्व सैनिक समुदाय ने दी बधाई 
छत्तीसगढ़ के समस्त पूर्व सैनिक समुदाय एवं सैनिक कल्याण परिवार ने कमोडोर बिसेन को उनके सफल कार्यकाल एवं उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।

7