haribhoomi hindi news
बलौदा बाजार पुलिस के थानेदरों के थाने बदले गए हैं। एसपी भावना गुप्ता द्वारा जारी आदेश में 7 निरीक्षकों के प्रभार बदले गए हैं।

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा जारी आदेश के तहत 7 निरीक्षकों के थानों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस कदम को विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सिटी कोतवाली की कमान निरीक्षक लखेश केंवट को 
जारी आदेश के अनुसार सिटी कोतवाली बलौदा बाजार की कमान निरीक्षक लखेश केवट को सौंपी गई है। वहीं थाना सुहेला में निरीक्षक प्रमोद सिंह, कसडोल में निरीक्षक प्रवीण मिंज तथा सिमगा में निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे को नई जिम्मेदारी दी गई है।

Transfer order

प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की कोशिश
इसके अलावा अन्य निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस विभाग का मानना है कि, इस तरह के फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7