Kia Service Camp: किआ इंडिया ने देशभर में अपने ग्राहकों के लिए समर सर्विस कैंप की घोषणा की है। यह कैंप 6 अप्रैल से 12 मई तक अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा और देश के 497 सर्विस सेंटर्स पर उपलब्ध रहेगा। इसका उद्देश्य ग्राहकों की गाड़ियों को गर्मी के मौसम के लिए पूरी तरह तैयार करना है, ताकि ड्राइविंग अनुभव सुरक्षित और आरामदायक बना रहे।
चरणबद्ध तरीके से होगा आयोजन
कंपनी इस सर्विस कैंप को तीन चरणों में आयोजित कर रही है। पहले चरण की शुरुआत 6 से 12 अप्रैल के बीच उत्तर, पश्चिम और पूर्व भारत में हो चुकी है। दूसरे चरण में 24 से 30 अप्रैल तक पूर्वी क्षेत्रों में कैंप लगाया जाएगा। वहीं तीसरे और अंतिम चरण में 6 से 12 मई तक दक्षिण भारत के ग्राहकों को यह सुविधा मिलेगी।
फ्री चेकअप और खास ऑफर्स
इस सर्विस कैंप के दौरान ग्राहकों को 20-पॉइंट फ्री व्हीकल चेकअप की सुविधा दी जा रही है, जिसमें AC सिस्टम की जांच भी शामिल है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि तेज गर्मी में गाड़ी बेहतर कूलिंग दे सके। इसके अलावा, कंपनी एसी ट्रीटमेंट और समर कार केयर पैकेज पर 20% तक की छूट दे रही है। साथ ही चुनिंदा एक्सेसरीज पर कम से कम 5% की छूट और रोडसाइड असिस्टेंस प्लान खरीदने पर 10% का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
ग्राहकों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं
कैंप में आने वाले सभी वाहनों को फ्री टॉप वॉश की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही वर्कशॉप में बेहतर सर्विस क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। ग्राहकों को Kia सर्टिफाइड प्री-ओन्ड वैल्यूएशन और रेफरल प्रोग्राम का लाभ भी मिलेगा, जिससे वे अपनी पुरानी गाड़ी की सही कीमत जान सकते हैं और अपग्रेड के विकल्प तलाश सकते हैं।
कैसे करें बुकिंग
ग्राहक MyKia ऐप, ऑनलाइन पोर्टल, टोल-फ्री नंबर या नजदीकी डीलरशिप के माध्यम से सर्विस के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। 390 शहरों में 862 टचपॉइंट्स के साथ Kia India इस पहल के जरिए बेहतर ग्राहक सेवा देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
(मंजू कुमारी)









