haribhoomi hindi news
रायपुर के शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य डाँ जया तिवारी के निर्देशन पर शारीरिक दक्षता - आरंभ का आयोजन किया गया। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य डाँ जया तिवारी के निर्देशन पर शारीरिक दक्षता - आरंभ का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डाँ कर्मिष्ठ शंभरकर ने जानकारी दी कि आयोजन को तीन चरणों में किया गया है। इसके प्रथम चरण में 14 फरवरी को एरोबिक्स/ जुंबा का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की लगभग 300 छात्राओं भाग लिया। जिसमें सभी छात्राओं ने उत्साह के साथ इसका आनंद उठाया।

दूसरे चरण में 18 फ़रवरी को हास्य योग का आयोजन किया गया। जिसमें हास्य योग एक्सपर्ट वासुदेव प्रधान ने इस हास्य योग को रोमांचक बनाया। इस कार्यक्रम लगभग 275 छात्राओं ने लिया एवं छात्राओं ने इस कार्यक्रम का आनंद पूर्वक लाभ उठाया। तृतीय चरण में 25 फरवरी को 'डिजिटल दुनिया और बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता' विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ टोपलाल वर्मा सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं प्रांत संघ संचालक ( राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), वक्ता के रूप में डॉ. सी डी आगासे प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला प रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जया तिवारी उपस्थित रही।  

Physical Efficiency Test – Attended the inaugural programme
शारीरिक दक्षता- आरंभ कार्यक्रम में पहुंची छात्राएं 

महाविद्यालय की  लगभग 250 छात्राएं रही उपस्थित 
अतिथियों ने छात्राओं को वर्तमान समय में डिजिटल दुनिया के नकारात्मक प्रभाव से कैसे बचे, इस पर मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की  लगभग 250 छात्राएं उपस्थित रही और इस कार्यक्रम का लाभ लिया। धन्यवाद ज्ञापन डाँ प्रमिला नागवंशी ने दिया और निष्ठा साहू ने मंच संचालन किया।

7