EVM पर सियासत : लखमा बोले- EVM से चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस, बैज बोले-नहीं हुआ ऐसा कोई निर्णय, कश्यप ने ली चुटकी

Congress leader Kawasi Lakhma, PCC chief Deepak Baij and minister Kedar Kashyap
X
कांग्रेस नेता कवासी लखमा, पीसीसी चीफ दीपक बैज और मंत्री केदार कश्यप
पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि, कांग्रेस EVM से होने वाला चुनाव नहीं लड़ेगी। उनके इस बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज और वन मंत्री केदार कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

रायपुर। चुनाव दर चुनाव मिल रही हार से बौखलाई कांग्रेस पार्टी के भीतर अब EVM को लेकर भी बौखलाहट भर गई है। बुधवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा ने ने कहा है कि, कांग्रेस आगे होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।

कवासी लखमा ने यहां तक कह दिया कि, पार्टी ने अब ऐसा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि, हम सभी पार्टी मिलकर बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। लेकिन इसके विपरीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कोरबा में इस पर कहा कि, पार्टी के भीतर अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं हुआ है। उनहोंने साफ तौर पर कहा कि, कवासी लखमा हमारे वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन EVM के मसले पर कोई निर्णय पार्टी हाइकमान ही लेगा।

इसे भी पढ़ें... वन मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला : केदार बोले- बैज के नेतृत्व में हारे तीन चुनाव, अगली हार के लिए अग्रिम दी शुभकामनाएं

हार के बाद EVM पर फोड़ते हैं ठीकरा- वन मंत्री केदार कश्यप

उधर कांग्रेस के EVM को लेकर रोना रोने पर प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस के लोग अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। जब ईवीएम लागू हुआ तब किसकी सरकार थी? जहां उनकी सरकार बनती है, वहां उनके लिए ईवीएम सच्चा साथी हो जाता है और जब हार जाते हैं तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं। यह लोग कभी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करने वाले लोग हैं। उनकी आस्था और इनका विश्वास केवल गांधी परिवार तक सीमित है। उनके चरण वंदन तक सीमित है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story