Assam Assembly Election 2026: पूर्वोत्तर के द्वार असम में चुनावी सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। चुनाव आयोग द्वारा आज शाम असम और पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों की घोषणा होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी समर में बढ़त बना ली है।
'आप' ने फूंका चुनावी बिगुल
दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अब असम में भी अपना आधार मजबूत करने की कोशिश में है। राज्य प्रभारी राजेश शर्मा द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में 14 महत्वपूर्ण उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इस बार स्थानीय चेहरों पर दांव लगाया है और 'दिल्ली मॉडल' को असम की जनता के सामने पेश करने की तैयारी में है।
इन 14 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान (देखें पूरी लिस्ट)
पार्टी ने गुवाहाटी से लेकर टीटाबार तक की महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। नीचे देखें पूरी लिस्ट।

क्या है 'AAP' का मास्टरप्लान?
असम की 126 विधानसभा सीटों पर होने वाले इस चुनाव में 'आप' ने इतनी जल्दी उम्मीदवारों का ऐलान कर यह साफ कर दिया है कि वह भाजपा और कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती पेश करने जा रही है। पार्टी का मुख्य फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और मुफ्त बिजली जैसे मुद्दों पर रहेगा। सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरूपा डेकाराजा को टिकट देना पार्टी की शहरी मतदाताओं के बीच पैठ बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
The Aam Aadmi Party hereby announces the first list of candidates for the Assembly Elections 2026 in the state of Assam. pic.twitter.com/uNG1jSqBbo
— AAP (@AamAadmiParty) March 15, 2026
आज शाम होगा तारीखों का फैसला
असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। आज शाम चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम समेत अन्य चुनावी राज्यों में मतदान के चरणों और तारीखों की घोषणा करेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि असम में दो से तीन चरणों में मतदान संपन्न कराया जा सकता है।









