Logo
रायपुर के कमल विहार इलाके से बदमाशों का हथियार लेकर नाचने का एक वीडियों सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक हथियार लेकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चाकू और तलवार लहराना एक तरह का ट्रेंड बन गया है। बदमाश खुलेआम और सोशल मिडिया पर हथियारों की नुमाइश करते नजर आते हैं। जिसके वीडियो आये दिन वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में बदमाशों का हथियार लेकर नाचने का एक वीडियों सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक हथियार लेकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो कमल विहार इलाके का बताया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कमल विहार इलाके के एक घर में कुछ युवक बर्थ-डे पार्टी कर रहे थे। इसी बीच एक युवक हाथ में दो चाकू लेकर नाचते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक लड़का उसे उठाकर डांस कर रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि, यदि नशे में ये युवक किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। अब देखना होगा कि, पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है। 

सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश का बढ़ा ट्रेंड 
यह पहला मौका नहीं है, जब बदमाश इस तरह से हथियारों की नुमाईश करते दिखाई दे रहे हों। इसके पहले इस प्रकार कई वीडियो सामने आ चुके हैं। पुलिस इन पर कार्रवाई भी करती है। लेकिन इसके बाद भी हथियार लेकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का ट्रेड़ जिस कदर बढ़ रहा है, यह चिंता का अपने आप में चिंता का विषय है। 

5379487