कैबिनेट की बैठक 26 को : कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा, सीएम साय दिल्ली रवाना

CM Vishnudev Sai
X
सीएम विष्णुदेव साय
सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी और अहम फैंसले भी लिए जा सकते हैं। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी और अहम फैंसले भी लिए जा सकते हैं।

सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान को लेकर उन्होंने कहा कि, कल हम 75वां संविधान दिवस मनाएंगे। उसमें कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होगा। वहां से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

इसे भी पढ़ें... धान खरीदी केंद्र पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री : जायसवाल ने किया निरीक्षण, बोले- शिकायत मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

कांग्रेस ने अपने अनुसार किया संविधान में संशोधन

कांग्रेस के हमारी वजह से संविधान सुरक्षित वाले बयान सीएम श्री साय ने कहा कि, आजादी के 75 साल में कांग्रेस के लोग कितना संशोधन कर चुके हैं। जब उनके अनुकूल नहीं रहा तो अनावश्यक रूप से भी संशोधन किए हैं। यह पूरा देश जानता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story