रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बलौदाबाजार क्षेत्र की महिला भाजपा नेत्री लक्ष्मी वर्मा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा के मुख्याल प्रभारी महासचिव अरुण सिंह ने छततीसगए़ के साथ ही अन्य राज्यों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। दूसरे राज्यों से जिनको उम्मीदवार बनाया गया है, उनमें इनके नाम शामिल है- Nitin Nabin, Shivesh Kumar from Bihar, Terash Gowalla, Jogen Mohan from Assam, Laxmi Verma from Chhattisgarh, Sanjay Bhatia from Haryana, Manmohan Samal, Sujeet Kumar from Odisha, Rahul Sinha from West Bengal।
लगातार राजनीती में सक्रीय रही हैं लक्ष्मी वर्मा
लक्ष्मी वर्मा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर चुकी है। वे रायपुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है और भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता भी रही हैं। लक्ष्मी वर्मा समय-समय पर पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों का भी जिला, मंडल एवं बूथ स्तर में बतौर कार्यकर्ता अपनी सेवाएं देती रही हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है। उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी इसलिए मिली है क्योंकि, लगातार राजनीती में सक्रीय और उनकी संगठन में अच्छी पकड़ है। इसलिए OBC वर्ग से प्रत्याशी जाना तय था। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें बधाई दी।