शर्मा और केदार कश्यप पहुंचे जवानों के बीच : गृह मंत्री बोले- केंद्र का लेकर गए थे संदेश, बस्तर में लौटेगी शांति

Deputy CM Vijay Sharma talking to the soldiers
X
जवानों से बातचीत करते डिप्टी सीएम विजय शर्मा
बूझमाड़ रीजन में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की भीषण मुठभेड़ के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री राम विचार नेताम मंत्री केदार कश्यप जवानों से मिलने दंतेवाड़ा पहुंचे थे। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ रीजन में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 31 माओवादियों को मार गिराया था। जिसके बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप और मंत्री राम विचार नेताम जवानों से मिलने दंतेवाड़ा पहुंचे थे। रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचते ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, जवानों ने बेहतर काम किया है और केंद्रीय गृहमंत्री और सीएम का संदेश लेकर हम सब गए थे। जवानों की टीम ने साहस के साथ काम किया है, और बस्तर की उन्नति के लिए नक्सलियों से लोहा लिया है। इसके लिए सभी जवानों को बधाई दी है।

Deputy CM Vijay Sharma and Minister Ramvichar Netam with the soldiers
जवानों के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री रामविचार नेताम

डिप्टी सीएम शर्मा बोले- कांग्रेस सरकार ने नहीं किया कोई काम

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई देते हुए कहा कि, मैं केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर सभी जवानों के लिए शुभकामना संदेश लेकर आया हूं। आपके अद्भुत पराक्रम और शौर्य से बस्तर में सुख-शांति फिर से लौटेगी। इस अभियान से आपने देश और दुनिया की सोच बदली है, और मां दंतेश्वरी की कृपा रही कि, इस भीषण मुठभेड़ में किसी भी जवान को कोई हानि नहीं हुई। बस्तर शांति का टापू रहा है, लेकिन कुछ दिग्भ्रमित लोगों के कारण यहां की शांति भंग हुई है। हमारे सुरक्षा बल और पुलिस के जवान ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद करके ही रहेंगे। यह छत्तीसगढ़ सबसे बड़ा ऑपरेशन रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें... नक्सलवाद पर एक्शन : डॉ. रमन ने सफलता पर जवानों को दी बधाई, बोले-जल्द समाप्त होगा नक्सलवाद

दिल्ली में नक्सल प्रभावित राज्यों की होगी बैठक

दिल्ली में कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम विष्णुदेव साय की बैठक होनी है। इस पर उन्होंने कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री के साथ नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक है और इस में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। उनका संकल्प बड़ा है और इस बैठक के बाद नई ऊंचाइयों और नए ढंग से काम किया होगा।
मंत्री नेताम बोले- छत्तीसगढ़ को मिल रहा केंद्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद

कृषि एवं आदिवासी विकास विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम इस सफल ऑपरेशन को विजय दिवस की संज्ञा देते हुए कहा कि, इस सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि इस सफल ऑपरेशन की चर्चा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में है। इससे माओवाद मुक्त बस्तर अभियान को एक नयी गति मिली है। इसके लिए सुरक्षा बलों सहित आईजी, डीआईजी तथा कलेक्टर, एसपी सभी बधाई के पात्र है।

जवान बस्तर को शांत करने के लिए चला रहे हैं अभियान

उन्होंने आगे कहा कि, जवान अपनी जान की परवाह किए बगैर बस्तर को शांत करने का अभियान चला रहे हैं। शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं और उनकी बॉडी भी रिकवर हुई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं। इसके लिए हमें उन्हें प्रोत्साहित करना था। क्योंकि, राष्ट्रीय नेतृत्व का संकल्प पूरा हुआ है और इसके लिए हम सबने उन्हें बधाई दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story