Logo
रायगढ़ जिले में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सामारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर 4 ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ जब्त किया है। जिसकी कीमत 82 लाख रुपये बताई जा रही है।  

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने कबाड़ पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ जब्त कर कुल 82 लाख रुपये की संपत्ति पर वैधानिक कार्रवाई की है। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत सामारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने 4 ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ जब्त किया है। तलाशी में ट्रकों से लोहे के एंगल, पाइप, टिन समेत अन्य कबाड़ बरामद किया गया है। जब्त कबाड़ की अनुमानित कीमत 28.35 लाख रुपये बताई गई। वैध दस्तावेज न मिलने पर BNS व BNSS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

एसएसपी ने दी मामले की जानकारी 
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि, अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस प्रकार की गतिविधियों में पाए जाने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।  

5379487