आकाश पवार- पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित एक रेलवे निर्माण ठेकेदार के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इसकी ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पेंड्रारोड गेवरा रोड रेल लाइन प्रोजेक्ट के अंतर्गत ओवरब्रिज के ठीक बगल में स्थित इस गोदाम में रेलवे ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य से जुड़ी बड़ी मात्रा में सामग्री रखी हुई थी। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे लाखों रुपये के रेलवे रबर पैड्स सहित अन्य निर्माण सामग्री जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थानीय पुलिस प्रशासन को खबर दी गई।
पेंड्रा के रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित एक रेलवे निर्माण ठेकेदार के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है। pic.twitter.com/pSCenUq8Og
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 27, 2026
आग बुझाने में जुटा दमकल विभाग
पुलिस प्रशासन के द्वारा दमकल की टीम तत्काल मौके पर बुलाया गया है। प्रशासन की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है। आग पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित ठेकेदार को सूचित किया गया है और मौके पर बुलाया गया है। वही प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है, ताकि कोई अन्य हानि न हो।
पेंड्रा के रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित एक रेलवे निर्माण ठेकेदार के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है। pic.twitter.com/9Q9HIGJHcL
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 27, 2026










