सियासी संग्राम : PCC चीफ बोले- दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चल रही सरकार, भाजपा किसानों को राशि कब देगी ?

Deepak Baij (File Photo)
X
धान खरीदी का रिकॉर्ड टूट गया है। जिसको लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि...
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस सरकार में किसानों की कर्जमाफी हुई है। BJP बताए 3100 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को राशि कब देगी...

रायपुर- विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा को पूरा विश्वास है कि, जनता लोकसभा चुनाव में भी इतना ही प्यार और भरोस जताएगी। इसलिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। साथ ही आगामी चुनाव की तैयारियां जोरो-शोरो पर चल रही है। वहीं कांग्रेस भी न्याय यात्रा के जरिए जनता तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसी बीच धान खरीदी का रिकॉर्ड टूट गया है। जिसको लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस सरकार में किसानों की कर्जमाफी हुई है। 2500 रुपए प्रति क्विंटल कांग्रेस ने धान खरीदी की है। BJP बताए 3100 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को राशि कब देगी। इस सरकार में खुद का नियंत्रण नहीं है और ये सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चलती है।

IAS अफसरों के लगातार तबादले...

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के लगातार तबादले को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, सभी अफसरों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। बड़े अफसरों को RSS कार्यालय जाना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार में कभी ऐसा नहीं हुआ कि, अफसर कांग्रेस कार्यालय आए हों, भाजपा अफसरों को डराकर सरकार चलाना चाहती है।

कांग्रेस करेगी सम्मेलन...

PCC चीफ दीपक बैज ने बताया कि, सभी लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सम्मेलन करेगी। सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे बैठक की जाएगी। इसके लिए प्रभारी और जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए बड़े नेताओं और प्रभारियों के साथ चर्चा की जाएगी। इसके बाद अगले चरण में सीधे कार्यकर्ता और जनता के बीच जाएंगे।

भाजपा की बड़ी बैठक आज...

दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक होने वाली है। इसको लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, जिन नेताओं को मंत्री नहीं बनाए, उनको जिम्मेदारी दी गई है। तीनों नेताओं के लिए परीक्षा की घड़ी है, पास या फेल होना है। एक मंत्री का पद बचा हुआ है, यह सब उसी के दावेदार हैं। इस बात से जाहिर होता है कि, तीनों नेताओं को झुनझुना पकड़ा दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story