haribhoomi hindi news
कोरिया जिले में धान खरीदी के पहले दिन पहला केंद्र तरगवां में पहली महिला किसान कमला बाई को कलेक्टर ने फूल माला पहना मिठाई खिलाकर स्वागत किया है। 

रविकांत सिंह राजपूत-कोरिया।  छत्तीसगढ़ में आज से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में आज कोरिया जिले में भी धान खरीदी की शुरुआत हुई। जिले में धान खरीदी के पहले दिन  केंद्र तरगवां में पहली महिला किसान कमला बाई को कलेक्टर ने फूल माला पहना मिठाई खिलाकर स्वागत किया है। 

koriya
पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई धान खरीदी

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने पूजा-अर्चना के बाद धान तौल कर धान-खरीदी की शुरुआत की। पहले दिन 21 समितियों में 53 टोकन से 1600 क्विंटल से धान खरीदी अधिक होगी। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार 100ः ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बताया जा रहा है कि, सरकार 3100 रूपए के सर्मथन मूल्‍य पर धान खरीदेगी। 

इसे भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में धान खरीदी आज से : इस साल बढ़ गए 1.35 लाख किसान, 72 घंटे के भीतर होगा भुगतान

 टोकन की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि, धान खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रमुख रूप से नए और पुराने बारदाने भी पहुंचा दिए गए हैं, जिनमें नए बारदाने विपणन संघ प्रदान किए गए हैं, जबकि पुराने बारदाने राइस मिलर्स और पीडीएस दुकानों से प्राप्त कर केंद्रों पर भेजे गए हैं। इसके साथ ही नमी मापक यंत्र, पीने के पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं भी किसानों की सुविधा के लिए सुनिश्चित की गई हैं। पिछले वर्ष टोकन के लिए रात में लंबी कतारों को ध्यान में रखते हुए इस बार शासन ने 100ः टोकन की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराई है।  

7