haribhoomi hindi news
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आबकारी विभाग ने 2025-26 में 427.56 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो 33% अधिक है। अवैध शराब पर कार्रवाई के साथ नई दुकानों से आय बढ़ी।

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने कुल 427.56 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33.04 प्रतिशत अधिक है।

राजस्व बढ़ोतरी के साथ-साथ अवैध शराब के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। पूरे वर्ष में 746 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें 6124.81 बल्क लीटर अवैध शराब, 47,730 किलोग्राम लाहन और 18 वाहन जब्त किए गए।

प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान है शामिल
जिले में राजस्व बढ़ाने के लिए 5 नई मदिरा दुकानों की शुरुआत की गई है, जिनमें लाहोद, गिधपुरी, करहीबाजार, हथबंद की देशी कम्पोजिट दुकानें और भाटापारा की प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान शामिल हैं। इनसे विभाग को अतिरिक्त आय प्राप्त हुई है।

बीयर, मीडियम और हाई रेंज शराब के बढ़े दाम
वहीं, नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राहत की खबर यह है कि, देशी और सस्ती विदेशी शराब के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि बीयर और मीडियम व हाई रेंज शराब के दाम बढ़ाए गए हैं।

7