Logo
छत्तीसगढ़ शासन ने भाजपा नेता अंजय शुक्ला को औषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वे सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। 

रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर अंजय शुक्ला को, नियुक्त किया है। भाजपा नेता अंजय शुक्ला छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वे अगले तीन साल के लिए इस पद पर चुने गये है। छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड की स्थापना साल 2004 में राज्य में जड़ी-बूटियों के संरक्षण, संवर्धन और विपणन के लिए किया गया है। 

औषधि पादप बोर्ड हर्बल स्टेट के रूप में राज्य की समृद्ध जैव विविधता का उपयोग करते हुए, स्थानीय पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान के साथ ब्राह्मी, सर्पगंधा, सतावर, काली मूसली जैसे औषधीय पौधों की खेती और विपणन को बढ़ावा देता है। राज्य शासन ने औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में विकास मरकाम को नियुक्त किया है। 

order

छत्तीसगढ़ को भारत का हर्बल ग्रोथ इंजन बनाने का प्रयास
राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड का गठन औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन, खेती, विपणन और अनुसंधान के लिए किया गया था। यह बोर्ड गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री सुनिश्चित करने, किसानों के लिए सब्सिडी और औषधीय क्षेत्र के विकास के लिए नीतियां लागू करता है।

छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने जिला धमतरी में बोर्ड के सहयोग से संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। अध्यक्ष मरकाम ने बताया कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन के विजन 2047 के अंतर्गत राज्य को भारत का हर्बल ग्रोथ इंजन बनाने के लिए बोर्ड मिशन मोड में कार्य कर रहा है।

5379487