Logo
महासमुंद में पुलिस ने कार से 25 लाख रुपये बरामद किया है। पुलिस को जांच के दौरान मारुति ग्रैंड विटारा कार में 500-500 नोट के कुल 50 बंडल मिले। 

राहुल भोई- महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने कार से 25 लाख रुपये बरामद किया है। पुलिस को जांच के दौरान मारुति ग्रैंड विटारा कार में 500-500 नोट के कुल 50 बंडल मिले। जिसके बाद पुलिस ने वाहन में सवार व्यक्ति को पूछताछ के  बाद हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई पटेवा थाना के ग्राम जोगीडीपा के पास की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर, चेकिंग के दौरान पिथौरा की ओर से आ रही काले रंग की मारुति ग्रैंड विटारा कार को रोका गया। वाहन चालक की पहचान मोहित आनंद के रूप में हुई। जब इसके संबंध में पुलिस ने जानकारी मांगी तो वह जानकारी देने में असमर्थ रहा. जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

पुलिस ने वाहन और कैश किया जब्त 
पुलिस ने धारा 94 बीएनएस के तहत नोटिस जारी करते हुए 25 लाख रुपए नकद, वाहन और दो मोबाइल फोन सहित कुल 40 लाख 45 हजार 840 रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और नकदी के स्रोत की गहन पड़ताल जारी है।

7