लोकसभा चुनाव: फरवरी में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है भाजपा, साव बोले- जीत हासिल करने की है तैयारी 

Deputy cm arun sao
X
डिप्टी सीएम अरुण साव
लोकसभा चुनाव नजदीक है। इस बीच डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, भाजपा लोकसभा 11 सीटों पर जीत की है तैयारी। 

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए फरवरी में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है।

अरुण साव का कहना है कि, भाजपा हमेशा नए लोगों को मौका देती रही है। इस बार भी योग्य प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा जाएगा। भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है और उसके लिए तैयारी करती है। जैसे ही विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना खत्म हुई वैसे ही भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई थी।

लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारियों में जुटी भाजपा
साव ने कहा कि, लोकसभा चुनाव के लिए क्लस्टर बन गया है। लोकसभा प्रभारी और सह प्रभारी की भी नियुक्ती हो गई है और बैठकें भी शुरू हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा लोकसभा की 11 सीटों पर जीत हासिल करने की तैयारियों में जुटी हुई है।

ईडी की कार्रवाई को बताया कानूनी प्रक्रिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर कहा कि, राष्ट्रीय नेताओं को क्लस्टर में एक-एक दिन का प्रवास करना है। आने वाले समय में उनका आगमन होगा। वहीं शराब और कोयले घोटाले पर ED की FIR पर साव ने कहा- यह कानूनी प्रक्रिया है। ED ने विस्तृत जांच की है और विस्तृत जांच के बाद यह FIR दर्ज कराया गया है।

धर्मांतरण रोकने के लिए बन सकता है कानून
धर्मांतरण के मामले में कहा कि, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बन सकता है। छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी न बदले और संस्कृति रक्षा के लिए बीजेपी सरकार हर तरह का उपाय करेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story