लोकसभा चुनाव 2024 : 7 सीटों पर 168 उम्मीदवार ठोंक रहे हैं ताल, मुकाबला भाजपा कांग्रेस के बीच, बीएसपी, गोंडवाना भी दिखा रही ताकत

congress and bjp
X
congress and bjp
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर हैं। सबसे अधिक 38 प्रत्याशी रायपुर लोकसभा में चुनाव मैदान पर हैं।

रायपुर। तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस से विकास उपाध्याय के बीच मुकाबला है। बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव का मुकाबला भाजपा के तोखन साहू से है। दुर्ग में भाजपा के विजय बघेल को कांग्रेस के राजेंद्र साहू चुनौती दे रहे हैं। सरगुजा में भाजपा के चिंतामणि महराज को कांग्रेस की शशि सिंह टक्कर दे रही है। रायगढ़ में कांग्रेस की डॉ. मेनका सिंह और भाजपा के राधेश्याम राठिया के बीच मुकाबला है। कोरबा सीट पर भाजपा से सरोज पांडेय और कांग्रेस से ज्योत्सना महंत मैदान में हैं।

वहीं जांजगीर-चांपा लोकसभा में कांग्रेस के डॉ. शिव डहरिया और भाजपा की कमलेश् जांगड़े के बीच मुख्य मुकाबला है। लेकिन कहानी इतनी भर नहीं है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर हैं। सबसे अधिक 38 प्रत्याशी रायपुर लोकसभा में चुनाव मैदान पर हैं। वहीं दूसरे स्थान पर बिलासपुर लोकसभा है, जहां से 37 प्रत्याशी मैदान पर हैं। तीसरे चरण के लिए सोमवार को 19 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इन लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होगा।

बीएसपी, गोडवाना गणतंत्र पार्टी ने उतारे प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी ने सभी लोकसभा चुनाव लड़ रही है। वहीं गोडवाना गणतंत्र पार्टी 4 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारी है। लोकसभा चुनाव में राजधानी रायपुर में प्रमुख पार्टी के प्रत्याशियों के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलिय भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें मजदूर वर्ग से लेकर ऑटो चालक भी अपना दम चुनाव में दिखा रहे हैं। कई ऐसे प्रत्याशी हैं जो चुनाव लड़ने के लिए पैसा एकत्रित कर नामांकन और अमानत राशि एकत्रित की है।

अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी

निर्वाचन आयोग ने 12 अप्रैल को तीसरे चरण के 7 लोकसभा निर्वाचन के लिए 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन के जांच के बाद कुल 187 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर थे। नाम वापसी के बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों ने सभी लोकसभा क्षेत्र से अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। रायपुर लोकसभा से कुल 44 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए थे, 6 प्रत्याशियों ने अंतिम समय में नाम वापस ले लिया। अब यहां 38 प्रत्याशी मैदान पर हैं। इनमें 33 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान पर हैं। बिलासपुर लोकसभा में 42 प्रत्याशियों के नामांकन भरे थे, इनमें से 5 ने अपने नाम वापस ले लिया। अब यहां पर 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर हैं।

सरगुजा में 10 रायगढ़ में 13

इसी प्रकार सरगुजा में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे, इनमें से 2 ने अपने नाम वापस ले लिया, अब यहां पर 10 प्रत्याशी मैदान पर हैं। रायगढ़ में 15 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए थे। इनमें से 2 ने अंतिम समय में नाम वापस ले लिया, अब यहां 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर हैं। जांजगीर-चांपा में 20 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए थे, इनमें से 2 ने नाम वापस ले लिया। अब यहां 18 प्रत्याशी मैदान पर हैं। कोरबा लोकसभा में 29 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, इनमें से 2 ने नाम वापस ले लिया। 27 प्रत्याशी यहां पर चुनाव मैदान पर हैं। दुर्ग लोकसभा में कुल 25 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। यहां पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story